फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   political war hots up on the platform of social media 

यह चुनाव है खास, सोशल मीडिया से बनेगी प्रत्याशियों की बात 

Tue, 19 Mar 2019 04:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा प्रगति मिश्रा 
प्रगति मिश्रा  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 19 Mar 2019 04:56 AM IST
विज्ञापन
political war hots up on the platform of social media 
demo pic

लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही प्रत्याशियों ने अपना जनसंपर्क बढ़ाकर जनता को लुभाने की कवायद शुरू की है। वहीं सोशल मीडिया पर भी एक अलग जंग छिड़ गई है । प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशी चुनाव  में जनता को लुभाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म का भी जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस- फिल्मों  के सहारे अरविंद सिंह ने बनाई रणनीति 
अमिताभ बच्चन की आवाज में हरिवंश राय बच्चन की लिखी कविता अग्निपथ तो अधिकांश लोगों ने सुनी होगी। कांग्रेस के प्रत्याशी अरविंद सिंह सोशल मीडिया पर एंग्री यंग मैन बनकर युवाओं को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। अरविंद सिंह के फेसबुक ऑफिशियल पेज पर युवाओं को लुभाने के लिए कई सामाजिक मुद्दों पर बने वीडियो अपलोड हैं। वह बेटी के जन्म, बाल कुपोषण जैसे मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखते नजर आ रहे हैं। इन विडियो को हजारों की संख्या में उनके फॉलोवर्स द्वारा शेयर भी किया जा रहा है। फेसबुक पेज पर अरविंद सिंह को 166787 लाइक मिले हैं। खास बात यह है कि अपनी वॉल पर आए कंमेट का जवाब देने के मामले में वह काफी सक्रिय हैं। 
विज्ञापन


भाजपा- डॉ. महेश शर्मा के पांच लाख से अधिक फॉलोवर जगा रहे उम्मीद
भाजपा  ने अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।  मौजूदा सांसद डॉ. महेश शर्मा के फेसबुक पर 502708 फॉलोवर हैं। जोकि अन्य प्रत्याशियों से संख्या में करीब पांच गुना अधिक हैं। वह अपनी एवं वर्तमान सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए वह सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल करते रहते हैं। वह ट्वीटर , फेसबुक आदि पर लगातार पोस्ट डालते रहते  हैं। करेंट मुद्दों पर डॉ. महेश शर्मा के पोस्ट अक्सर देखने को मिलते हैं । साथ ही उनके फॉलोवर भी उनके पोस्ट को लगातार शेयर करते रहते हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा-  पुरानी उपलब्धियों की दिला रहे याद 
बसपा - सपा गठबंधन में प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई लेकिन यह सीट बसपा के खाते में जाने से पार्टी ने  सत्यवीर नागर को जिला प्रभारी घोषित कर रखा है। अन्य प्रत्याशियों के मुकाबले में हालांकि इनके फेसबुक फॉलोवर अभी कम हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर इनकी सक्रियता बनी हुई है। इनके फेसबुक फॉलोवर की संख्या 7379 है।  इनके ऑफिशियल पेज पर मायावती सरकार के दौरान की कई योजनाओं का जिक्र मिलता है । साथ ही यह अपने जनसंपर्क कार्यक्रमों से जुड़ी पोस्ट भी खूब शेयर करते हैं। इनके पोस्ट में ग्रामीण छवि को भुनाने की कोशिश भी नजर आती है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed