फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Political flood' in Delhi on drinking water crisis

Water Crisis : पेयजल संकट पर दिल्ली में आई 'सियासी बाढ़', आज भाजपा का प्रदर्शन, कल कांग्रेस ने फोड़े थे मटके

Sun, 16 Jun 2024 06:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 16 Jun 2024 06:41 AM IST
सार

विरोध-प्रदर्शन के साथ ही इस मुद्दे पर भाजपा सांसद भी सरकार को घेरने में जुटे हैं। पेयजल संकट पर भाजपा का प्रदर्शन आज है। 

विज्ञापन
'Political flood' in Delhi on drinking water crisis
कल कांग्रेस ने किया था प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानी की किल्लत को लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विरोध-प्रदर्शन के साथ ही इस मुद्दे पर भाजपा सांसद भी सरकार को घेरने में जुटे हैं। पेयजल संकट पर भाजपा का प्रदर्शन आज है। 

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा ने शनिवार को जल मंत्री आतिशी के खिलाफ कालकाजी स्थित विधायक कार्यालय के सामने मटका फोड़ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आतिशी से इस्तीफे की मांग की। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष योगिता सिंह ने कहा कि दिल्ली की जनता पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रही है। आतिशी का नैतिक दायित्व है कि वे जनता को साफ पानी मुहैय्या कराएं। सांसद योगेंद्र चंदोलिया के नेतृत्व में रविवार को नांगलोई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अतिरिक्त पानी के लिए यमुना नदी बोर्ड से संपर्क करने के सख्त निर्देशों के बावजूद आम आदमी पार्टी अब केंद्रीय जल मंत्री सीआर पाटिल से संपर्क करके राजनीतिक ड्रामा रच रही है। दिल्ली में पानी की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कच्चे पानी की उपलब्धता पर खुली चर्चा के लिए जल मंत्री आतिशी को चुनौती दी है। कहा कि दिल्ली को हरियाणा और उत्तराखंड से पूरी मात्रा में कच्चा पानी मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि आतिशी ने भी स्वीकार किया कि पानी के उत्पादन में मुश्किल से 0.5 से 7 फीसदी की कमी है, बावजूद यह समझना मुश्किल है कि आप के नेता दिल्ली की स्थिति को लेकर झूठी बयानबाजी कर रहे हैं। पानी की चोरी और लीकेज की समस्याओं को ठीक करने की जगह उत्पादित पीने के पानी का 70 फीसदी तक का हेरफेर कर रहे हैं। भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली की जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है।

पेयजल संकट पर भाजपा का प्रदर्शन आज
पानी की किल्लत पर दिल्ली सरकार को भाजपा लगातार कठघरे में खड़ा कर रही है। भाजपा ने रविवार को सभी जिलों में आप सरकार को घेरने की नीति तैयार की है। इस मुद्दे पर भाजपा के सांसद व विधायक सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराएंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पार्टी की सभी जिला इकाइयां दिल्ली सरकार की ओर से उत्पन्न जल संकट के खिलाफ अपने-अपने जिलों के प्रमुख स्थानों पर विरोध प्रदर्शन करेंगी। सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी संगम विहार, कमलजीत सहरावत नजफगढ़, योगेंद्र चंदोलिया उत्तर-पश्चिम जिले, बांसुरी स्वराज आरके पुरम में जल बोर्ड ऑफिस सेक्टर-7 में विरोध प्रदर्शन करेंगे। विधायक अजय महावर, जितेंद्र महाजन समेत अन्य अपने-अपने क्षेत्र में मोर्चा खोलेंगे। 

दिल्ली सरकार छिपा रही कमियां : योगेंद्र चंदोलिया
शनिवार को सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने मुनक नहर के पास जाकर पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी को घेरा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से दिए जा रहे पानी को स्टोर करने के लिए दिल्ली सरकार के पास जगह नहीं है और कमियों को छिपाने के लिए वे हरियाणा सरकार पर ठीकरा फोड़ रही है। जल मंत्री आतिशी बार-बार यह कहकर दिल्ली की जनता को गुमराह कर रही हैं कि हरियाणा सरकार की ओर से पर्याप्त पानी नहीं दिया जा रहा है। जल बोर्ड एक भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। 

कांग्रेस ने 280 ब्लॉकों में किया मटका फोड़ प्रदर्शन
कांग्रेस ने पानी की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार के साथ ही केंद्र पर निशाना साधा है। शनिवार को जल संकट को लेकर कांग्रेस ने दिल्ली के सभी 280 ब्लाॅक में मटका फोड़ प्रदर्शन किया। 

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पिछले 20-25 दिन से कोशिश कर रही थी कि दिल्ली की जनता को पानी सुचारु रूप से मिले। लगातार प्रयासों के बावजूद केजरीवाल सरकार और केंद्र सरकार ने पानी की व्यवस्था नहीं की और दिल्ली की जनता पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रही है। दिल्ली में टैंकर माफिया और विधायकों की साठगांठ के कारण जनता को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी में दिल्ली जल संकट के साथ बिजली कटौती का समस्या से भी जूझ रही है।

मटका फोड़ प्रदर्शन में पूर्व सांसद रमेश कुमार, पूर्व मंत्री मंगतराम सिंघल, डॉ. नरेंद्र नाथ, पूर्व विधायक चौधरी मतीन अहमद, विजय लोचव, जय किशन, अमरीश गौतम, वीर सिंह धींगान, पूर्व मेयर फरहाद सूरी, जिला अध्यक्ष विरेंद्र कसाना व एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। 

सरकार बोली- पानी का उत्पादन घटा, संकट बरकरार
जल संकट के बीच जल मंत्री आतिशी ने अधिकारियों के साथ आपात बैठक कर समस्या दूर करने का आदेश दिया। साथ ही, जरूरत के आधार पर पानी के टैंकरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अलावा जलापूर्ति बेहतर बनाने के लिए हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू से फोन पर बातचीत भी की। उन्होंने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

बैठक के बाद आतिशी ने बताया कि दिल्ली में जलसंकट की स्थिति बढ़ रही है। हरियाणा से पर्याप्त पानी नहीं मिलने से उत्पादन 70 एमजीडी तक घट गया है। 932 एमजीडी उत्पादन ही हो रहा है। वजीराबाद बैराज का जलस्तर सामान्य से 6 फीट घटकर 668.5 फीट पर पहुंच गया है। मुनक नहर से मिलने वाला पानी भी घटकर 902 क्यूसेक पहुंच गया है। कच्चा पानी मिलने में आई दिक्कत के बाद जल शोधन संयंत्र पर असर पड़ा है। 

इस समस्या से निपटने के लिए पश्चिमी दिल्ली के कई हिस्सों में बोरवेल को यूजीआर से जोड़ा गया है। साथ ही, जलबोर्ड ने दिल्ली में टैंकरों के फेरे बढ़ाकर प्रतिदिन 10 हजार कर दिया है। जल बोर्ड करीब 10 एमजीडी पानी टैंकरों से सप्लाई कर रहा है। आतिशी ने अपील की कि हिमाचल से मिलने वाले पानी पर जब तक अपर यमुना रिवर बोर्ड का निर्देश नहीं आ जाता तब तक हरियाणा दिल्ली को कुछ अतिरिक्त पानी दे। दिल्ली के लोग भी पानी बर्बाद न करें। यदि कहीं लीकेज दिखे तो तुरंत सोशल मीडिया पर खबर दें। इस पर तुरंत संज्ञान लेंगे। एक दिन पहले कोंडली की शिकायत मिली थी जिसे 12 घंटे में ठीक कर दिया गया था।

1005 एमजीडी पानी का उत्पादन होता था : आतिशी ने बताया कि वजीराबाद बैराज और मुनक नहर से मिलने वाले पानी की मात्रा कम होने से दिल्ली के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से कम उत्पादन हो रहा है। सामान्य रूप से रोजाना इन प्लांट से 1005 एमजीडी पानी का उत्पादन होता है। 


ट्यूबवेल से की जा रही आपूर्ति आपातकालीन स्थिति में ट्यूबवेल को सप्लाई नेटवर्क से जोड़ा गया है। ये ट्यूबवेल विशेष रूप से बवाना, नरेला, द्वारका, नांगलोई सहित पश्चिमी दिल्ली के कई हिस्सों में करवाए गए हैं। यहां पानी की विशेष कमी है। आतिशी ने कहा कि स्थिति सुधारने के लिए अपर यमुना रिवर बोर्ड की बैठक हुई, पर नतीजा नहीं निकला। हिमाचल ने बैठक में दोबारा बात दोहराई कि दिल्ली को सरप्लस 139 एमजीडी पानी देने को तैयार है पर बोर्ड ने इस पर हिमाचल से कुछ कागज मांगे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed