फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Political accusations and counter-accusations intensify following the assault on a councilor at the municipal corporation office.

Delhi NCR News: निगम कार्यालय में पार्षद से मारपीट के बाद सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली स्थित निगम कार्यालय में बुधवार को कबीर नगर के कांग्रेस पार्षद हाजी जरीफ के साथ हुई मारपीट के मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ रहा है। उत्तर पूर्वी जोन के अध्यक्ष पंकज लूथरा ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विवाद के दौरान निगम स्टाफ के साथ भी हाथापाई की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने अपने शुभचिंतकों के लिए वीडियो जारी करते हुए बताया कि वे बिलकुल ठीक है।

जोन अध्यक्ष के अनुसार कार्यालय में पार्षद अरुण और उनके साथ आए अन्य लोगों के पहुंचने के बाद बीच-बचाव किया गया। उनका कहना है कि यदि समय रहते लोग बीच में नहीं आते तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। उन्होंने कहा कि निगम कार्यालय में इस तरह की घटना चिंताजनक है और किसी भी पक्ष को कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए।
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस पार्षद हाजी जरीफ ने घटना को लेकर आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाए हैं। पार्षद का कहना है कि उनके इलाके में अवैध कैमिकल फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई में उनके शामिल होने की गलतफहमी को लेकर कुछ लोग उनसे नाराज थे और इसी विवाद के चलते उन पर निगम कार्यालय में हमला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed