फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Policemen will be deployed in Delhi with AK 47 MP 5 guns and other weapons for G 20 summit

G-20: AK-47, एमपी-5 गन से लेकर दूसरे हथियारों के साथ तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी, दी जा रही विशेष ट्रेनिंग

Thu, 24 Aug 2023 04:27 AM IST
आकाश दुबे शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 24 Aug 2023 04:27 AM IST
सार

विदेशी मेहमानों को कोई दिक्कत होती है तो उनकी मदद के लिए दिल्ली पुलिस अलग-अलग रूटों पर 20 टूरिस्ट पीसीआर वैन भी तैनात करेगी। कोई मेहमान यदि इनसे दिल्ली या दिल्ली के किसी स्थान के बारे में पूछेंगे तो पीसीआर वैन पर तैनात स्टाफ उनका जवाब देने में सक्षम होगा।

विज्ञापन
Policemen will be deployed in Delhi with AK 47 MP 5 guns and other weapons for G 20 summit
पुलिस ट्रेनिंग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर सभी महकमे अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। दिल्ली पुलिस भी मेहमानों की आवभगत से लेकर उनकी सुरक्षा में जुटी है। इसे लेकर काफी समय से तैयारियां चल रही हैं। शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) के कंधों पर अहम जिम्मेदारी रहने वाली है।

विज्ञापन


जी-20 आयोजन स्थल, मेहमानों के ठहरने वाले स्थान और रास्तों पर लगभग 550 पीसीआर वैन को तैनात किया जाएगा। इसमें पराक्रम वैन, टूरिस्ट वैन, महिला पीसीआर वैन से लेकर त्वरित प्रक्रिया टीम (क्यूआरटी) (क्विक रिस्पांस टीम) को शामिल किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पीसीआर वैन पर तैनात स्टाफ आधुनिक हथियारों से लैस होगा।
विज्ञापन


इनमें एके-47, एमपी-5 गन, ग्लॉक पिस्टल से लेकर दूसरे आधुनिक हथियार शामिल होंगे। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि पीसीआर वैन पर तैनात सभी जवानों और महिला पुलिसकर्मियों को जी-20 के लिए विशेष रूप से कमांडो ट्रेनिंग दी गई है। किसी भी विषम परिस्थितियों में यह जवान मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं। अधिकारियों का कहना है कि जी-20 रूट पर ड्यूटी पर रहने वाले पीसीआर वैन के कर्मियों को वेल ड्रेस रहने के अलावा शिष्टाचार और विनम्रता से पेश आने की विशेष ट्रेनिंग दी गई है। इसके अलावा जिन लोगों की अंग्रेजी बेहतर है, उसको ही जी-20 की ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

32 पराक्रम वैन
विदेशी मेहमानों से जुड़े हर स्थल पर लगभग एक पराक्रम वैन को तैनात किया जाएगा। कुल 32 वैन तैनात रहेंगी। इन वैन पर विशेष कमांडो ट्रेनिंग प्राप्त किए जवान एके-47 से लेकर दूसरे आधुनिक हथियारों से लैस रहेंगे। पराक्रम दस्ते की ताकत को बढ़ाने के लिए अधिकारियों ने इन्हें विश्वस्तरीय प्रशिक्षण दिया है, जो पलक झपकते ही किसी भी आतंकी का काम तमाम कर देंगे। 

400 पीसीआर और 100 क्यूआरटी वैन
दिल्ली में जहां-जहां से भी विदेशी मेहमान गुजरेंगे, वहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती रहेगी। इन रूटों पर 400 पीसीआर वैन के अलावा 100 क्यूआरटी वैन को तैनात करने का फैसला किया गया है। इन वैन पर तैनात जवान एमपी-5 गन के अलावा ग्लॉक पिस्टल से लैस रहेंगे। इन्हें भी जी-20 के लिए विशेष ट्रेनिंग दी गई है।

15 महिला पीसीआर वैन
दिल्ली पुलिस की महिला पीसीआर वैन को जी-20 के दौरान तैनात किया जाएगा। आयोजन के दौरान अलग-अलग रूटों पर 15 पीसीआर वैन तैनात रहेंगी। इन पीसीआर वैन पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को कमांडो ट्रेनिंग से लेकर अंग्रेजी बोलने की ट्रेनिंग भी दी गई है। इन्हें हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार किया गया है।

20 टूरिस्ट वैन
किसी वजह से विदेशी मेहमानों को कोई दिक्कत होती है तो उनकी मदद के लिए दिल्ली पुलिस अलग-अलग रूटों पर 20 टूरिस्ट पीसीआर वैन भी तैनात करेगी। कोई मेहमान यदि इनसे दिल्ली या दिल्ली के किसी स्थान के बारे में पूछेंगे तो पीसीआर वैन पर तैनात स्टाफ उनका जवाब देने में सक्षम होगा।

किसी भी इमरजेंसी से निपट सकेंगे
पीसीआर वैन पर तैनात स्टाफ को किसी भी इमरजेंसी से निपटने की पूरी ट्रेनिंग दी गई है। आग लगने की स्थिति में उस पर काबू पाने, घायलों को फर्स्ट एड देने, विभिन्न रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देने से लेकर तमाम तरह की ट्रेनिंग स्टाफ को दी गई है। पीसीआर वैन में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी सामान मौजूद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed