फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Policemen went to rob the call center to create a daily wage

दिहाड़ी बनाने के लिए कॉल सेंटर लूटने पहुंच गए थे पुलिसकर्मी

Wed, 12 Aug 2020 07:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 12 Aug 2020 07:36 AM IST
सार

  • 13 घंटे में रची लूट की साजिश और दिया अंजाम 
  • कॉल सेंटर के कर्मी ने दी थी बड़ी रकम होने की सूचना 
  • कॉल सेंटर में दो महीने पहले भी इसी तरह लूट हुई थी 

विज्ञापन
Policemen went to rob the call center to create a daily wage
demo pic

विस्तार

दिल्ली पुलिस के गिरफ्तार तीनों सिपाही अपनी दिहाड़ी बनाने महिपालपुर स्थित कॉल सेंटर में लूटपाट करने गए थे। मालवीय नगर थाने में तैनात सिपाही मनु कुमार ने साजिश रचने में बड़ी भूमिका निभाई थी। उसने ही दो अन्य सिपाही अमित व संदीप को फोन कर कहा था कि एक काम है और अच्छी दिहाड़ी बन जाएगी। 

विज्ञापन


मनु कुमार के कब्जे से सर्विस रिवाल्वर बरामद कर ली गई है। कॉल सेंटर में काम करने वाले एक कर्मचारी ने कॉल सेंटर में बड़ी रकम होने की सूचना दी थी। खास बात ये है कि काँल सेंटर में दो महीने पहले भी इसी तरह की लूट हुई थी। 
विज्ञापन


वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने महिपालपुर स्थित कॉल सेंटर स्टेप्ल में लूटपाट करने के मामले में तीनों सिपाही समेत पब्लिक के पांच आरोपी जयकपूर, ऋरषि, अमन, श्याम और कार्तिक को गिरफ्तार किया था। श्याम कॉल सेंटर में काम करता था। श्याम, ऋरषि और जयकुमार मुनिरका स्थित एक घर में रहते हैं। श्याम ने इनको बताया कि कॉल सेंटर में हर रोज 10 से 15 लाख रुपये आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर दबिश दी जाए तो सात से आठ लाख रुपये मिल सकते है। ऋरषि ने ये जानकारी शनिवार सुबह 11 बजे सिपाही मनु कुमार को दी थी। मालवीय नगर थाने में तैनात मनु कुमार के खिलाफ थाने में भी शिकायतें आती रहती थीं। मनु कुमार ने सिपाही संदीप व अमित को फोन कर बुलाया था। इसके बाद सभी आठों आरोपी उसी दिन रात 11 बजे कॉल सेंटर में लूटपाट करने पहुंच गए थे। हालांकि इन्हें कॉल सेंटर में ज्यादा रकम नहीं मिली थी। 


खास बात ये है कि इसी काँल सेंटर में दो महीने पहले भी इसी तरह की लूट हुई थी। उस समय भी आरोपी पुलिसकर्मी बनकर आए थे और कॉल सेंटर से मोटी रकम ले गए थे। वसंतकुंज(नार्थ) थाना पुलिस भी इस बात की जांच कर रही है कि कॉल सेंटर अवैध रूप से तो नहीं हो रहा था और उसमें अवैध गतिविधियां तो नहीं हो रही थी।

वसंतकुंज(नार्थ) थाना पुलिस ने कॉल सेंटर मालिक नवीन सेहरावत की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस सभी आरोपियों की पीड़ित से शिनाख्त परेड कराएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed