फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Policemen more infected by Corona 

जनसंख्या के लिहाज से पुलिसकर्मी ज्यादा कोरोना संक्रमित

Mon, 02 Nov 2020 01:20 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 02 Nov 2020 01:20 PM IST
सार

  • -दिल्ली पुलिस में लगभग सात फीसदी है संक्रमण दर
  • -आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने दिए बचाव के निर्देश

विज्ञापन
Policemen more infected by Corona 
delhi police - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजधानी की जनसंख्या के हिसाब से देखें तो दिल्ली पुलिस में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या सबसे ज्यादा करीब सात फीसदी है। दिल्ली पुलिस के 30 से 40 पुलिसकर्मी रोजाना संक्रमित हो रहे हैं। पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने चिंता जाहिर करते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को कोरोना से बचाव के उपायों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


लॉ एंड ऑर्डर की बैठक में कोरोना संक्रमण का मुद्दा उठा। पुलिसकर्मियों का संक्रमित होना का आंकड़ा हर रोज आठ से 10 चला गया था, लेकिन अब रोजाना 30 से 40 चपेट में आ रहे हैं। दिल्ली में करीब 80 हजार पुलिसकर्मी हैं और कोरोना से लगभग 5500 संक्रमित हो चुके हैं। इस हिसाब से संक्रमित दर करीब सात से आठ फीसदी है। इसी तरह दिल्ली कुल जनसंख्या को देखें तो दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव होने की दर करीब दो फीसदी है। दिल्ली करीब दो करोड़ जनसंख्या है और दिल्ली में रविवार तक करीब तीन लाख 90 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि कोरोना से बचाव के फिर से सारे कदम उठाए जाएं। पुलिसकर्मी लोगों से कम ही मिलें। लोगों से थाने से बाहर जाकर मुलाकात की जाए। दिल्ली पुलिस की टीमें इंस्पेक्टर के नेतृत्व में ही उस जगह पर चालान करेंगी, जहां कोरोना दिशा-निर्देशों का ज्यादा उल्लंघन हो रहा है। पुलिस ने अपनी सभी 215 थानों में एक-एक टीम बना रखी है, जो कोरोना के चालान करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed