फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Policemen got a holiday on children's birthday and anniversary

बच्चों के जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर पुलिसकर्मियों को मिलेगी छुट्टी

Mon, 07 Mar 2016 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 Mar 2016 09:26 AM IST
विज्ञापन
Policemen got a holiday on children's birthday and anniversary
दिल्ली पुलिस

महाराष्ट्र की तर्ज पर दिल्ली के थानों में तैनात पुलिसकर्मी भी शादी की सालगिरह व बच्चों के जन्म दिन पर छुट्टी ले सकते हैं। यह फैसला काम के दौरान पुलिसकर्मियों के तनाव को कम करने के लिए लिया गया है।

विज्ञापन


कई बार तनाव व छुट्टी न मिलने से जवानों के खुदकुशी के मामले सामने आए हैं। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि थानों में तैनात पुलिसकर्मी अत्यधिक तनाव में होते हैं। इसको देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के जवान अपने घरेलू कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाते। इससे उनमें तनाव का स्तर काफी रहता है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने छुट्टी से संबंधित सर्कुलर जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपात स्थिति में ही अधिकारी छुट्टी देने से इंकार करें

Policemen got a holiday on children's birthday and anniversary

इसमें निर्देश दिया गया कि पुलिसकर्मियों को उनकी शादी की सालगिरह और बच्चों के जन्म दिन पर छुट्टी दी जाए। आपात स्थिति में ही अधिकारी छुट्टी देने से इंकार करें।

यह सर्कुलर सबसे पहले बाहरी दिल्ली जिला पुलिस ने जारी किया जिसे बाद में सभी जिलों के पुलिसकर्मियों के लिए जारी कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी थानों में किसी भी स्तर के जांच अधिकारी के पास 80 से सौ मामले की जांच की जिम्मेदारी होती है।

महाराष्ट्र पुलिस ने वर्ष 2014 में सर्कुलर जारी कर अपने पुलिसकर्मियों को शादी की सालगिरह और बच्चों के जन्म दिन पर छुट्टी देने का फैसला लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed