फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Policeman shot dead young man in Vrindavan

वृंदावन घूमने आए सिपाही ने चौराहे पर युवक को गोली मारी, मौत

Sat, 23 Mar 2019 04:09 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा/ वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा/ वृंदावन (मथुरा) Published by: vivek shukla Updated Sat, 23 Mar 2019 04:09 AM IST
विज्ञापन
Policeman shot dead young man in Vrindavan
dead body

सौ शैय्या अस्पताल तिराहे पर रंग डालने को लेकर हुए विवाद में आक्रोशित सिपाही ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक को नयति अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी सिपाही वर्तमान में स्वाट टीम गौतमबुद्ध नगर में तैनात है, वह वृंदावन घूमने आया था। उधर, नोएडा पुलिस ने सिपाही की घृषित कृत्य पर उसके निलंबित कर दिया गया है।  इसके अलावा जांच बैठा दी है कि वह सर्विस पिस्टल को लेकर कैसे मथुरा गया। इसकी भी पड़ताल कराई जा रही है।

विज्ञापन


गुरुवार की सुबह केवलराम शर्मा निवासी कृष्णापुरम का बड़ा पुत्र अरुण शर्मा व छोटा पुत्र रजत शर्मा (22) अपने मित्र आयुष त्रिपाठी व चेतन के साथ मोटरसाइकिल से वृंदावन जा रहा था। तभी सुबह करीब 11:40 बजे सौ शैय्या अस्पताल के निकट खड़ी स्कॉर्पियो में बैठे सिपाही रोहित कुमार पुत्र चरन सिंह निवासी कीरथपुर पुठिया, जसवंतनगर, इटावा से रंग डालने को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन


इससे आक्रोशित सिपाही रोहित कुमार उर्फ टिल्लू ने अपनी सर्विस पिस्टल निकालकर रजत पर गोली चला दी, जो उसकी छाती में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग व चौकी इंचार्ज विपिन भाटी मौके पर पहुंचे। तुरंत ही घायल रजत को नयति अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसपी सिटी व सीओ सदर भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता केवलराम शर्मा ने सिपाही रोहित के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, आरोपी रोहित को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी, सात कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी।

विदेशी युवती से छेड़खानी की कोशिश कर रहा था सिपाही

इस मामले में कुछ लोगों का आरोप है कि स्कॉर्पियो में बैठा सिपाही रोहित वहां खड़ी एक विदेशी युवती से छेड़खानी की कोशिश कर रहा था। लोगों ने इसका विरोध किया तो यह उसे नागवार गुजरा और उसने अपनी पिस्टल से गोली चला दी जो रजत के सीने में जा लगी।

बीएससी का छात्र था रजत, आज थी अंतिम परीक्षा
रजत बीएससी का छात्र था। उसका अंतिम पेपर 23 मार्च को होना था। मूल रूप से अलीगढ़ जेवर निवासी रजत के पिता केवलराम शर्मा दूरदर्शन में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। बताते हैं कि रजत घटना से पूर्व अपने दोस्त चेतन के घर गया था, वहां उसने चेतन के परिजनों संग होली खेलकर फोटो खिंचवाए इसके बाद सभी मित्र आयुष के घर गए और उसे लेकर वृंदावन की ओर रवाना हो गए।

एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने कहा कि रजत शर्मा और सिपाही रोहित कुमार के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद रोहित ने गोली चला दी, जिससे रजत की मौत हो गई। अभियोग पंजीकृत कर समुचित कार्रवाई की जा रही है। रोहित ड्यूटी पर नहीं था, बिना अनुमति के यहां घूम रहा था। वह गैर जनपद में सिपाही के पद पर तैनात है।

नोएडा एसएसपी वैभव कृष्ण ने कहा कि मथुरा में युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले स्वॉट टीम में तैनात सिपाही को निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ जांच कराई जा रही है कि वह किस कार्य से मथुरा गया था। यदि घूमने के  सर्विस पिस्टल लेकर गया था तो इसकी भी जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed