फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Policeman said, Kiss is not attempt to molestation

दरोगा बोला, चूमने की कोशिश छेड़छाड़ नहीं होती

Tue, 11 Aug 2015 09:28 AM IST
Updated Tue, 11 Aug 2015 09:28 AM IST
विज्ञापन
Policeman said, Kiss is not attempt to molestation

दिल्ली के एक सब इंस्पेक्टर ने एक युवती को कानून का ऐसा पाठ पढ़ाया कि उसका पुलिस पर से विश्वास ही उठ गया। उसने कहा कि किस करने की कोशिश करना छेड़छाड़ में नहीं आता है।

विज्ञापन


कनॉट प्लेस में छेड़छाड़ की शिकार हुई एक युवती की दोस्त ने फेसबुक के जरिए अपने गुस्से और लाचारी का इजहार किया। राधिका पी सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा कि सीपी के एम ब्लॉक में मेरी दोस्त को एक शख्स ने चूमने की कोशिश की।
विज्ञापन


उसने इसका विरोध किया और आसपास के लोगों की मदद से उसे दबोच लिया।

पुलिसवाले ने जो कहा वो हैरान करने वाला था

Policeman said, Kiss is not attempt to molestation

पुलिस को कॉल करने के आधे घंटे बाद पीसीआर आई। पुलिसवाले ने युवक को वैन में बैठाया, बातचीत की और फिर बाहर आकर युवती से कहा कि जो कुछ हुआ है उसे एक कागज पर लिखकर दे दो।


युवती ने सारी आपबीती कागज पर लिख दी। मगर मौके पर मौजूद सब इंस्पेक्टर ने तीन बार शिकायत को खारिज कर दिया। उसने कहा कि चूमने की कोशिश करना छेड़छाड़ में नहीं आता है।

इसके बाद उसने हमें यह कहते हुए डराया कि उन्हें पुलिस स्टेशन चलना होगा। उन्हें कल कोर्ट में पेश होना पड़ेगा और युवती को अपने माता-पिता या रिश्तेदार को बुलाना होगा।

फेसबुक पोस्ट में लिखा यह मेरे गुस्से का इजहार था

Policeman said, Kiss is not attempt to molestation

पुलिस ने उस युवक के परिजनों को मौके पर बुलाया था। उसके परिजनों ने कहा कि युवक दिमागी रूप से परेशान है। राधिका ने बाद में फेसबुक से यह पोस्ट हटा ली।


उसने लिखा कि हम आम लोग हैं, हमें भी आप लोगों की तरह झल्लाहट होती है। इस पोस्ट से कोई बदलाव की उम्मीद मुझे नहीं है। यह मेरे गुस्से का इजहार था।

मैं इस घटना को भुलाने की कोशिश करूंगी। हालांकि इस पोस्ट को हटाने से पहले ही इसे 8000 लाइक्स और 5000 शेयर मिल चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed