फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Policeman misbehaved with youth offering Namaz at indrapuri Delhi Police took strict action SI suspended

Delhi: नमाज पढ़ रहे युवकों संग पुलिसवाले ने की बदसलूकी, जिला पुलिस आयुक्त ने की कार्रवाई; एसआई को किया निलंबित

Fri, 08 Mar 2024 09:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 08 Mar 2024 09:53 PM IST
सार

जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना का कहना है कि सड़क पर यातायात जाम लग रहा था, ऐसे में पुलिस टीम पहुंची थी और लोगों को सड़क से हटने के लिए कहा।

विज्ञापन
Policeman misbehaved with youth offering Namaz at indrapuri Delhi Police took strict action SI suspended
इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर मौजूद पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के इंद्रलोक में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे सड़क पर नमाज पढ़ रहे लोगों को हटाने के दौरान पुलिस उपनिरीक्षक ने पीछे से लात मार दी। इस पर लोगों ने सख्त नाराजगी जताई। पुलिसकर्मी के विरोध करने पर लोग गुस्से में आ गए और हाथापाई करने लगे। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सैकड़ों की संख्या में गुस्साए लोग इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के नजदीक सड़क पर बैठ गए और कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी करने लगे। इससे आसपास के इलाकों में भीषण जाम लग गया।

विज्ञापन

वहीं, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत करवाने की कोशिश की। पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना ने लात मारने के आरोप में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए तो लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच शाम की नमाज अदा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के पास बड़ा मस्जिद में लोग नमाज पढ़ने आए थे। मस्जिद में जगह नहीं होने पर कुछ लोग सड़क पर नमाज पढ़ने लगे। इससे यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। इसकी शिकायत मिलने के बाद इंद्रलोक चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे और लोगों को सड़क खाली करने के लिए कहने लगे, लेकिन लोगों ने बातों को अनसुना कर दिया। इससे तैश में आकर मनोज लोगों को धक्का मारकर सड़क से दूर करने लगे। 

विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने नमाज पढ़ रहे कुछ लोगों को पीछे से लात मार दी। इससे लोग उत्तेजित हो गए और हाथापाई करने लगे। कुछ ही देर में नमाज खत्म होने के बाद बाहर निकले लोगों ने घटना को लेकर बवाल कर दिया और सभी इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के पास चौराहे पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। इस बीच जाम लगने से जखीरा पुल से नजफगढ़ रोड, शास्त्री नगर और केशवपुरम जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे बाद जाम खुला।

कानून व्यवस्था बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई। जिला पुलिस उपायुक्त और परिक्षेत्र के संयुक्त आयुक्त मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करवाने की कोशिश करने लगे। विरोध कर रहे लोगों ने आरोपी उप निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना ने बताया कि वीडियो में दिख रहे नमाजियों को हटाने वाले चौकी इंचार्ज को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

स्थानीय लोगों से मिलकर कराया शांत
आक्रोशित लोगों को शांत करवाना काफी मुश्किल हो रहा था। ऐसे में पुलिस अधिकारियों ने इलाके के जाने माने लोगों के साथ बैठक की और संदेश जारी करवाया कि इस मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई है। इसके बाद ही लोग शांत हुए और सड़क से जाम हटाया। पुलिस की मौजूदगी में लोगों ने मस्जिद में शाम की नमाज अदा की। इस दौरान कोई भी नमाजी सड़क पर नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed