{"_id":"65c595fd7c59cea0cd0954b4","slug":"policeman-laid-a-trap-and-caught-the-criminal-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पुलिसकर्मी ने खुद की जेबतराशी करवाकर बदमाश को दबोचा, ऐसे जाल बिछाकर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पुलिसकर्मी ने खुद की जेबतराशी करवाकर बदमाश को दबोचा, ऐसे जाल बिछाकर पकड़ा
Fri, 09 Feb 2024 08:33 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 09 Feb 2024 08:33 AM IST
सार
बदमाश को पकड़ने के लिए एक पुलिसकर्मी को यात्री बनाया गया और जान बूझ कर उसके फोन को पेंट के पिछले जेब में रखकर टिकट खरीदने वाले कतार में खड़ा किया गया। जबकि अन्य पुलिसकर्मी उनपर निगरानी रख रहे थे।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने खुद की जेबतराशी करवाकर एक बदमाश को दबोच लिया। बदमाश की पहचान आनंद पर्वत निवासी शादाब के रूप में हुई है। बदमाश सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पर जेबतराशी करता था और आईटीबीपी के एक हवलदार का मोबाइल चुरा लिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हवलदार का मोबाइल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आईटीबीपी में तैनात हवलदार टी सैमुअल ने सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन थाना पुलिस से मोबाइल चोरी की शिकायत की। उन्होंने बताया कि वह सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से हिसार एक्सप्रेस स्पेशल में चढ़ रहे थे, तभी किसी ने उसे धक्का दिया और उनका मोबाइल चुरा लिया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी उपाध्याय बाला शंकरन के नेतृत्व में पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। तकनीकी जांच से मोबाइल का लोकेशन सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन का ही आ रहा था। पुलिस ने बदमाश को पकड़ने के लिए योजना बनाई। हवलदार सुरजीत और सिपाही प्रीतम ने सादी वर्दी में उस जगह पर पहुंचे, जहां फोन का लोकेशन आ रहा था। एक पुलिसकर्मी को यात्री बनाया गया और जान बूझ कर अपने फोन को पेंट के पिछले जेब में रखकर टिकट खरीदने वाले कतार में खड़ा किया गया। जबकि अन्य पुलिसकर्मी उनपर निगरानी रख रहे थे। इसी दौरान बदमाश पुलिसकर्मी के पास आया और उनके जेब से फोन निकाल लिया। सिपाही ने तुरंत बदमाश शादाब को दबोच लिया।
विज्ञापन