{"_id":"b0ee7c426f2797cdb14567d8f4008f4b","slug":"policeman-arrested-taking-bribe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेता रंगे हाथ पकड़ाया वर्दी वाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत लेता रंगे हाथ पकड़ाया वर्दी वाला
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 27 Dec 2014 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्वतखोरी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने के बावजूद पुलिसवालों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। शनिवार को ऐसे ही मामले में स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने गुड़गांव पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन
विजिलेंस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-12ए निवासी केबल व्यवसायी संजीव सैनी ने हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत दी थी।
विज्ञापन
किसी दूसरी पार्टी के साथ उनका कोर्ट केस चल रहा है। कोर्ट की तरफ भेजे जाने वाला समन सेक्टर पांच थाना में समन विभाग में नियुक्त आरोपी हेड कांस्टेबल (ईएचसी) विरेंद्र सिंह के अंतर्गत आता है।
विज्ञापन
आरोप है कि कोर्ट की तरफ से दूसरे पक्ष को भेजे जाने वाले समन को आरोपी हेड कांस्टेबल दूसरी पार्टी के साथ मिलकर भेजता ही नहीं था। जानकारी जब संजीव सैनी को हुई तो उन्होंने आरोपी हेड कांस्टेबल से संपर्क किया।
आरोपी को पांच हजार रुपये देने की पेशकश करते हुए शनिवार दोपहर को सेक्टर पांच एरिया में बुलाया जहां विजिलेंस ब्यूरो ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हेड कांस्टेबल को सस्पेंड करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।