फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police will disclose jewer case soon

जेवर कांड में जल्द होगा बड़ा खुलासा : डीजीपी

Fri, 16 Jun 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 16 Jun 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
 police will disclose jewer case soon
highway gangrape - फोटो : अमर उजाला

जेवर कांड में पुलिस आरोपियों के काफी करीब पहुंच गई है। जल्द ही मामले में बड़ा खुलासा किया जाएगा। शुक्रवार को सूरजपुर स्थित पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेसवार्ता में डीजीपी सुलखान सिंह ने कहा कि पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं जिस पर टीम काम कर रही है। 

विज्ञापन


इससे पहले बृहस्पतिवार रात को डीजीपी ने जेवर-बुलंदशहर हाईवे स्थित घटनास्थल का निरीक्षण किया। बृहस्पतिवार रात करीब 9 बजे निरीक्षण के लिए निकले सुलखान सिंह ने मार्ग पर पुलिस गश्त और पिकेट की जानकारी ली। उन्होंने रात में पुलिस गश्त को सचेत रहने और अधिकारियों को उचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। इन रास्तों का दौरा करते हुए वह रात करीब 1 बजे वापस गेस्ट हाउस पहुंचे। 
विज्ञापन


बता दें कि 24 मई की रात जेवर से बुलंदशहर जा रहे स्क्रैप कारोबारी के परिवार की कार को रोककर जेवर-बुलंदशहर हाईवे पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश कार से खींचकर परिवार को खेत में लेे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने नकदी-आभूषण लूटने के बाद महिलाओं की आबरू लूटी और विरोध करने पर स्क्रैप कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, बुलंदशहर तीन जिलों की कई पुलिस खुलासे के प्रयास में जुटी हैं। वारदात के तीन सप्ताह बाद भी पुलिस बदमाशों की पहचान तक नहीं कर पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed