फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police to keep eagle eye and continous checking on Ghaziabad roads in order to fight against crimes

गाजियाबाद: आज रात से सड़कों पर पुलिस का पहरा, दिखेगी कड़ी चेकिंग

Sun, 11 Oct 2020 09:57 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 11 Oct 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
Police to keep eagle eye and continous checking on Ghaziabad roads in order to fight against crimes
गाजियाबाद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

लूट, डकैती, हत्या जैसे बढ़ते अपराध पर रोक लगाने के लिए रविवार रात से गाजियाबाद की सड़कों पर पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। रात में पूरे क्षेत्र की किलेबंदी कर संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाएगी। मुख्य मार्गों से लेकर शहर के अंदरूनी इलाकों में पुलिस की गश्त देखने को मिलेगी। 

विज्ञापन


इसके लिए सिटी क्षेत्र को 150 कांस्टेबल मुहैया कराए गए हैं, जिन्हें ट्रैफिक पुलिस से सीधे सिटी क्षेत्र में भेजा गया है। सभी थानों को निर्देश दिए गए हैं कि रात के वक्त पुलिस सड़कों पर दिखाई देनी चाहिए। इसके लिए पुलिस अधिकारी औचक निरीक्षण भी करेंगे। खासकर रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक पूरे शहर की किलेबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखी जाएगी। 25 दिसंबर तक चेकिंग व गश्त की नई व्यवस्था लागू रहेगी।    
विज्ञापन


एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि कोविड-19 संक्रमण और आगामी त्योहारों के मद्देनजर सिटी क्षेत्र को कांस्टेबल आवंटित किए गए हैं। पुलिस को निर्देश दिया गया है कि रात में पूरे शहर की किलेबंदी कर संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाए। इससे रात और सुबह के वक्त होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी थानों को निर्देश दिया गया है कि उनका ध्यान रात के समय गश्त पर होना चाहिए। संदिग्ध वाहनों की हर हाल में चेकिंग की जाए। अगर कोई व्यक्ति भी संदिग्ध मिलता है तो उससे भी पूछताछ करेंगे। रात में चेकिंग व गश्त अभियान की पुलिस के अधिकारी नियमित तौर पर निगरानी करेंगी कि थानेवार पुलिस रात को गश्त कर रही है या नहीं। 

बीते दिनों में अचानक से रात और सुबह के वक्त में लूट व डकैती की वारदात हुई है। अपराध रोकने में असफल रहने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई। इस बीच लंबे समय से महसूस किया जा रहा था कि थाना स्तर पर पुलिस की उपलब्धता सीमित है। अब समीक्षा के आधार पर डेढ़ सौ कांस्टेबल सिटी क्षेत्र को दिए गए हैं। 

इन इलाकों में बढ़ेगा पुलिस का पहरा  

अपराधों की समीक्षा के आधार पर पुलिस की रात में तैनाती की जाएगी। खासकर जहां पर बीते दिनों अपराध की घटनाएं हुई हैं। उन इलाकों में पुलिस टीम की नियमित तौर पर तैनाती रहेगी। 

इनमें शास्त्रीनगर आवासीय क्षेत्र, लोहा मंडी, एनएच-9 स्थित आदित्य वर्ल्ड सिटी, राजनगर एक्सटेंशन आवासीय क्षेत्र, जीटी रोड, एनएच-9, गोविंदपुरम आवासीय क्षेत्र, कवि नगर औद्योगिक क्षेत्र आदि शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed