{"_id":"5946a6f74f1c1b85788b46b5","slug":"police-takes-custody-of-four-friends-in-11th-class-student-murder-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार नाबालिग दोस्तों ने की थी 11वीं के छात्र की हत्या, सामने आई ये कहानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार नाबालिग दोस्तों ने की थी 11वीं के छात्र की हत्या, सामने आई ये कहानी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Jun 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के कंझावला इलाके में 11वीं कक्षा के छात्र की गला रेतकर हत्या करने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में छात्र के चार नाबालिग दोस्तों को पकड़ लिया है। आरोपियों ने खुलासा किया है कि मृतक एक आरोपी की बहन को परेशान करता था। घटना के समय सभी आरोपी गांजे के नशे में थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि कंझावला गांव में रहने वाले जतिन(17) की गला रेतकर हत्या कर दी गयी है। जतिन का शव एक प्लॉट में मिला। उसकी कुर्सी पर बांधकर हत्या की गयी थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस ने आस पास रहने वाले लोगों से पूछताछ करने के बाद चार नाबालिगों को पकड़ लिया। पूछताछ में नाबालिगों ने बताया कि जतिन भी उनके साथ गांजे का नशा करता था। एक आरोपी ने बताया कि जतिन उसकी बहन को परेशान करता था। आरोपी ने जतिन को धमकाया था। लेकिन जतिन उसकी बातों को अनसुना कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ जतिन की हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत आरोपियों ने जतिन को गांजा पीने के बहाने बुलाया। गांजा पीने के दौरान आरोपियों की जतिन से कहासुनी हो गयी। उसके बाद आरोपियों ने उसे कुर्सी में बांध दिया और पहले उसकी पिटाई की और बाद में गर्दन को चाकू से रेतकर फरार हो गये। पुलिस ने सभी आरोपियों को बाल न्यायालय में पेश किया। जहां से सभी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।