{"_id":"e6eae9b42780f5f3848521b65cd4355f","slug":"police-take-action-against-smriti-as-tomar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘स्मृति मामले में तोमर जैसी सजगता दिखाए पुलिस’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘स्मृति मामले में तोमर जैसी सजगता दिखाए पुलिस’
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 25 Jun 2015 09:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी के तीन चुनावी शपथ पत्रों में शैक्षणिक योग्यता की अलग-अलग जानकारी देने के मामले में दायर याचिका को कोर्ट के स्वीकार करने पर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने जिस तरह की तत्परता जितेंद्र सिंह तोमर के मामले में दिखाई, वहीं उन्हें स्मृति ईरानी के मामले में दिखाना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से स्मृति ईरानी के इस्तीफे की मांग भी की है।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता आशुतोष ने कहा कि केंद्र सरकार ने तोमर मामले में एक अच्छा उदाहरण पेश किया था। हाईकोर्ट में मामला होने के बाद भी उनके खिलाफ रात के तीन बजे केस दर्जकर सुबह-सुबह भारी पुलिस के बल के साथ गिरफ्तार कर किया। अब मोदी सरकार को यह तत्परता ईरानी के मामले में दिखाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ईरानी पर लगे आरोप और उनके मंत्रालय में हितों के टकराव का मामला भी बनता है। इसके चलते उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन
वहीं पार्टी के दिल्ली संयोजक दिलीप पांडेय ने कहा कि तोमर की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने कहा था कि उनकी गिरफ्तारी इसलिए करनी पड़ी क्योंकि वह मंत्री थे अपने पावर का इस्तेमाल कर सबूतों का छेड़छाड़ कर सकते थे। अब वह स्थिति स्मृति ईरानी के सामने भी है। ऐसे में दिल्ली पुलिस को तुरंत मामला दर्ज उनको गिरफ्तार करना चाहिए।
विज्ञापन