{"_id":"6585a1910f451cec9a0db238","slug":"police-suspect-manoranjan-d-to-be-mastermind-of-parliament-security-breach-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Parliament Security Breach: मनोरंजन है संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने का मास्टरमाइंड? ललित झा ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Parliament Security Breach: मनोरंजन है संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने का मास्टरमाइंड? ललित झा ने किया खुलासा
Fri, 22 Dec 2023 08:18 PM IST
श्याम जी.
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 22 Dec 2023 08:18 PM IST
सार
मैसूर के मूल निवासी मनोरंजन ने सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने लिए इंजीनियरिंग छोड़ दी थी। हालांकि वह बेरोजगार था, फिर भी वह कंबोडिया जाने में कामयाब रहा। आरोपी ललित झा ने पूछताछ में अहम खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
मनोरंजन डी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को संदेह है कि सुरक्षा में सेंध लगाने वाले छह लोगों में से मनोरंजन डी साजिश का मास्टर माइंड है। स्पेशल के मुताबिक, कुछ बड़ा करके सत्तारूढ़ सरकार को संदेश भेजने के लिये यह साजिश रची गई थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, एक अन्य आरोपी ललित झा ने खुलासा किया है कि मनोरंजन ने ही अन्य सदस्यों को कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित किया था और संसद में उल्लंघन की योजना बनाई थी। ललित झा ने कहा कि उनके सिर्फ घटना के बाद सबूत मिटाने के लिए साथ में रखा गया था। मनोरंजन को सागर के साथ 13 दिसंबर को संसद के अंदर से गिरफ्तार किया गया था। दोनों ने संसद में छलांग लगाई थी और अपने जूते में छिपे पीले रंग के कनस्तर खोले थे।
विज्ञापन
मैसूर के मूल निवासी मनोरंजन ने सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने लिए इंजीनियरिंग छोड़ दी थी। हालांकि वह बेरोजगार था, फिर भी वह कंबोडिया जाने में कामयाब रहा। ललित झा को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने अदालत से कहा कि उन्हें झा का अन्य आरोपियों से आमना-सामना कराने और मामले से संबंधित वैज्ञानिक और डिजिटल सबूत इकट्ठा करने की जरूरत है।
विज्ञापन
सूत्र के मुताबिक, झा ने पुलिस को बताया कि मनोरंजन ने एक साल पहले कर्नाटक के मैसूर आने के लिए उन्हें और अन्य लोगों को व्हाट्सएप पर टिकट भेजा था। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि डॉक्टरों ने शुक्रवार को सभी छह पर मनोविश्लेषण परीक्षण करना शुरू कर दिया। आरोपियों को एक फोरेंसिक लैब में ले जाया गया, जहां उनका परीक्षण किया गया। जिससे पूछताछकर्ताओं को उनकी मानसिक स्थिति का पता लगाने में मदद मिलेगी।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने खुलासा किया है कि वे बेरोजगारी और किसान तथा मणिपुर संकट से परेशान थे। पुलिस ने कहा कि उन्होंने अभी तक संसद के अंदर और बाहर अपने कृत्य के पीछे उचित अनुक्रम और कारण का खुलासा नहीं किया है।