फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police strict on autorikshaw drivers

असर: हरकत में पुलिस, बेलगाम ऑटोवालों पर कसा शिकंजा

Sat, 13 Aug 2016 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 13 Aug 2016 09:52 AM IST
विज्ञापन
police strict on autorikshaw drivers
ऑटो - फोटो : amar ujala

फरीदाबाद की सड़कों पर फैले गैंग्स ऑफ ऑटोवाला के जंगलराज के खिलाफ 'अमर उजाला' की खबर का असर शुक्रवार को शहर की सड़कों पर दिखाई दिया। जगह-जगह बेलगाम ऑटो वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। दिन में तीन घंटे चली कार्रवाई के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने 100 से ज्यादा ऑटो के चालान काटे, जबकि 10 ऑटो जब्त किए गए।

विज्ञापन


सड़कों पर मनमर्जी ब्रेक मारकर लोगों की परेशानियां बढ़ाने वाले, चौराहों को बंधक बनाकर ट्रैफिक जाम लगाने वाले, बिना परमिट के सड़कों पर दौडने वाले, ओवरलोड सवारियां भरकर जान जोखिम में डालने वाले ऑटो चालकों की मनमानी पर ट्रैफिक पुलिस ने शिकंजा कसा। तीनों जोन में चले अभियान के दौरान नाबालिग चालकों को ऑटो चलाते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन


फिक पुलिस के एसएचओ हेमंत कुमार ने बताया की सभी जोन के ट्रैफिक इंचार्ज (टीआई) को ऑटो चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दे दिए गए हैं। शुक्रवार को नेशनल हाइवे स्थित फोर्ड चौक पर एएसआई धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में आठ पुलिसकर्मियों की टीम ने ऑटो वालों को रोककर दस्तावेज जांचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में चले चेकिंग अभियान से ऑटोवालों में हड़कंप मच गया। पुलिस को देख कई ऑटो हाईवे पर गलत दिशा में वापस दौडने लगे, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने पीछा कर उनके भी चालान काटे। चेकिंग अभियान के दौरान चौंकाने वाला नजारा दिखाई दिया। पकड़े जाने पर कुछ ऑटोवालों ने फोन कर अपने आकाओं से पुलिसकर्मियों की बात कराई तो कुछ ने खुलेआम रिश्वत की पेशकश कर डाली।


हालांकि, पुलिसकर्मियों ने एक न सुनी और कार्रवाई जारी रखी। चेंकिग के दौरान पकड़े गए ज्यादातर ऑटो बिना नंबर या दोषी नंबर प्लेट के पाए गए। इसके अलावा कई ऑटोवालों के पास दस्तावेज नहीं थे तो कोई क्षमता से अधिक सवारियां ढोता पाया गया। पाली के पास एएसआई विजयपाल ने अभियान चलाया। यहां भी 40 से ज्यादा ऑटो के चालान दोपहर 12 बजे तक काटे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed