फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police sending notice to surendra every day, from the first day absconding MLA

सुरेंद्र को पुलिस रोज भेज रही नोटिस, वो हैं फरार

Tue, 11 Aug 2015 11:27 AM IST
Updated Tue, 11 Aug 2015 11:27 AM IST
विज्ञापन
police sending notice to surendra every day, from the first day absconding MLA

दिल्ली पुलिस एनडीएमसी के कर्मचारियों के साथ मारपीट व जातिसूचक शब्द कहने के मामले में आम आदमी पार्टी के दिल्ली कैंट से विधायक कमांडो सुरेन्द्र सिंह को हर रोज नोटिस भेज रही है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आप विधायक पूछताछ में शामिल नहीं हो रहे हैं।

विज्ञापन


वह पहले दिन से ही फरार हैं। उन्हें एक दर्जन से ज्यादा नोटिस दिए जा चुके हैं। नोटिस विधायक के घर पर उनकी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों को दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आप विधायक अग्रिम जमानत लेने के प्रयास में लगे हुए हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि विधायक के खिलाफ जिन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है उनके तहत अग्रिम जमानत नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुगलक रोड पर दर्ज हुई थी एफआईआर

police sending notice to surendra every day, from the first day absconding MLA

नई दिल्ली जिले के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले सेनेटरी इंस्पेक्टर रामजीवन मीणा और पीड़ित सफाई कर्मचारी मुकेश के सोमवार को कोर्ट में बयान कराए गए।


बताया जा रहा है कि दोनों ही अपने बयानों पर कायम हैं। पुलिस ने भी इन दोनों के बयान बहुत पहले ही ले लिए थे। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की तफ्मीश एसीपी दयानंद सिंघल से लेकर एसीपी पार्लियामेंट को सौंप दी गई है।

एसीपी पार्लियामेंट ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि एनडीएमसी के सैनेटरी इंस्पेक्टर रामजीवन मीणा ने विधायक कमांडो सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ तुगलक रोड थाने में मंगलवार को एफआईआर दर्ज कराई थी।

जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया था विधायक ने

police sending notice to surendra every day, from the first day absconding MLA

इंस्पेक्टर ने विधायक पर सफाई कर्मचारी मुकेश के साथ मारपीट करने, उसका अपहरण करने, जाति सूचक शब्दों को प्रयोग करने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाया है।


विधायक के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालना, सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट करने, अपहरण का प्रयास और जान से मारने की धमकी देने आदि धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने पर विधायक के खिलाफ एसटी/एससी एक्ट की धारा 10 भी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed