सोहना गैंगरेप के मामले में छानबीन कर रही नोएडा पुलिस को एक ऑटो चालक की भूमिका पता लगा है। पुलिस उस तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। कासना कोतवाली प्रभारी अवनीश दीक्षित ने बताया कि महिला सोहना से गुरुग्राम तक ऑटो में बैठकर आई थी और ऑटो चालक ने तीन हजार रुपये देने का झांसा देकर उसे कार में बैठाया था। महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में भी इसका जिक्र किया है।
कई साल से जगह बदल बदलकर रह रही थी पीड़िता
2 of 9
पीसीआर वैन में सोती पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
जांच में यह भी बात सामने आई है कि महिला ने कार सवार आरोपियों से तीन हजार रुपये की मांग की थी, लेकिन आरोपी रुपये ऑटो वाले को पहले ही दे देने की बात कर रहे थे, लेकिन महिला उनसे रुपये मांग रही थी। इसके चलते पुलिस अब आरोपियों तक पहुंचने के लिए ऑटो वाले को भी तलाश रही है।
मेडिकल रिपोर्ट में महिला के शरीर पर मिले चोट के निशान
वहीं गुरुग्राम पुलिस को पता चला है कि सोहना के पास इंदरी मोड़ पर महिला किराये के मकान में रहती है। जहां से एक ऑटो चालक के साथ उसका गुरुग्राम आना-जाना होता है। सोमवार को उसी ऑटो चालक के साथ वह एमजी रोड आई थी। वहीं से वह कार सवार युवकों के साथ गई थी। पुलिस ने पीड़िता का मोबाइल डिटेल निकलवाया है। उसके 10 दिन पीछे की लोकेशन देखी जा रही है। उसकी आटोचालक से रोजाना बात भी होती थी। साथ ही ऑटो चालक की तलाश की जा रही है। उसका मोबाइल बंद आ रहा है।
कब क्या हुआ ?
पुलिस ने आरोपियों के साथ-साथ पीड़िता के संबंध में भी गहन पड़ताल की है। जिसमें सामने आया कि पीड़िता कई वर्षों से गुरुग्राम के आसपास ही पति और बच्चों से अलग रहती थी और कुछ माह बाद ही घर बदलकर दूसरे स्थान पर रहने लगती थी। पुलिस को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही हैं। कासना कोतवाली प्रभारी अवनीश दीक्षित ने बताया कि पीड़िता के संबंध में जांच में पता चला कि वह मूलरूप से राजस्थान के भरतपुर की रहने वाली है।
5 of 9
sohna gangrape
- फोटो : अमर उजाला
महिला 15 साल से अपने पति से अलग रह रही थी और बच्चों से भी अलग रहती थी। बताया गया है कि एक बच्चा महिला के पति के पास और दो महिला की मां के पास रहते हैं। कई साल से महिला गुरुग्राम व उसके आसपास ही रह रही थी और संदिग्ध गतिविधियों के कारण ही अक्सर घर बदलती थी। महिला ने दस दिन पहले ही घर बदला था और फिलहाल सोहना में रह रही थी। महिला को गुरुग्राम के आसपास कई लोग जानते हैं।