{"_id":"5d1f12098ebc3e3c655a25ce","slug":"police-saves-life-of-a-women-who-tried-to-commit-suicide-by-hanging-herself","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटक चुकी थी महिला, समय रहते पुलिस ने पहुंच कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी पर लटक चुकी थी महिला, समय रहते पुलिस ने पहुंच कर बचाई जान
Fri, 05 Jul 2019 02:32 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Fri, 05 Jul 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
दक्षिण दिल्ली के तिगड़ी इलाके में पुलिस के तुरंत एक्शन में आ जाने के कारण एक महिला की जान बच गई। पति से झगड़ा कर एक महीला ने पंखे से फंदा लगाकर खुद को लटका लिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ग्रिल कटवा कर महिला को फंदे से उतारा। महिला को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवा दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
मौत के मुहाने तक जा पहुंची महिला की तीन पुलिस वालों ने समय रहते सही फैसला लेकर जान बचाई। पुलिस के मुताबिक 38 वर्षीय महिला परिवार के साथ बी-ब्लॉक संगम विहार में रहती है। उसका पति गुरुग्राम में नौकरी करता है। बुधवार सुबह दंपति में किसी बात पर झगड़ा हो गया। इसके बाद पति दफ्तर चला गया और एक बच्चा स्कूल।
विज्ञापन
घर में वह अपनी 16 वर्षीय बेटी और 8 साल के बेटे के साथ थी। इस दौरान उसने दोनों बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया और दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगाने लगी। बच्चों ने शोर मचाया तो पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
एएसआई सुंदरलाल, हवलदार हरीश और बीट ऑफिसर हवलदार संदीप मौके पर पहुंचे तो महिला फंदा लगा रही थी। पुलिस ने तुरंत पास के ही एक वेल्डर को बुलाया और ग्रिल कटवाकर दरवाजा खोल दिया, लेकिन तबतक महिला फांसी लगा चुकी थी। पुलिस ने तुरंत ही फंदा काटकर महिला को नीचे उतारा। इसके बाद उन्होंने ना एंबुलेंस का इंतजार किया ना लोगों का। खुद अपनी पीसीआर में महिला को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।
घटनास्थल पर पुलिस के देर से पहुंचने को लेकर लोग अक्सर शिकायत करते हैं। कई बार तो इसे लेकर पुलिस की कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा पर भी सवाल उठाए जाते हैं, लेकिन इस एक वाकया ने लोगों के बीच पुलिस को लेकर एक साकारात्मक संदेश दिया है। पुलिस उसके पति से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। महिला की जान बचाने के लिए जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की है।
यह भी देखें-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन