फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police saved girl drowning in canal in Faridabad

फरिश्ता बनी हरियाणा खाकी: नहर में डूब रही युवती को बचाया, पुलिस जांच में सामने आई यह वजह

Mon, 22 Jan 2024 10:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 22 Jan 2024 10:32 PM IST
सार

पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से सहयोग लिया और चुन्नी के माध्यम से युवती को बाहर निकाल लिया। उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद युवती के भाई को मौके पर बुलाया गया।

विज्ञापन
Police saved girl drowning in canal in Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घरवालों से नाराज होकर एक युवती ने सोमवार दोपहर गुरुग्राम नहर में छलांग लगा दी। पास ही ड्यूटी दे रहे ट्रैफिक पुलिस के जवान ने समय रहते युवती को डूबने से बचा लिया।  

विज्ञापन


ईएएसआई रणजीत घोष ने बताया कि वह सोमवार दोपहर सेक्टर-28 चौक पर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों के चालान कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने सूचना दी कि गुरुग्राम नहर में एक युवती ने छलांग लगा दी है। वह अपने साथ होमगार्ड ओमबीर और यतिन के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि युवती खुद को बचाने के लिए पानी में हाथ पैर मार रही है। 

विज्ञापन

पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से सहयोग लिया और चुन्नी के माध्यम से युवती को बाहर निकाल लिया। उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद युवती के भाई को मौके पर बुलाया गया। थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस युवती व उसके भाई से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में सामने आया कि युवती के ससुराल में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। परिवार के लोगों को डराने के लिए वह नहर के पास आ गई। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पानी में जा गिरी। पुलिस ने युवती को परिजनों के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed