फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police revealed double murder case in Geeta Colony Delhi

दिल्ली में डबल मर्डर का खुलासा: किराएदार के नाबालिग बेटे ने दोनों को इस वजह से मारा... ऐसे उस तक पहुंची पुलिस

Mon, 16 Sep 2024 07:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 16 Sep 2024 07:03 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 14 सितंबर को दो भाइयों शाहिद उर्फ आशु और इरशाद उर्फ बॉबी की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। दोनों भाई नाबालिग के परिवार को परेशान कर रहे थे।

विज्ञापन
Police revealed double murder case in Geeta Colony Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली के शाहदरा जिला की गीता कॉलोनी इलाके में चंद ही मिनटों के अंतराल पर दो भाइयों शाहिद उर्फ आशु (20) और इरशाद उर्फ बॉबी (30) की गोली मारकर हत्या करने की गुत्थी को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में दोनों भाइयों के किराएदार के 17 वर्षीय नाबालिग बेटे को हजरत निजामुद्दीन इलाके से दबोचा है।

विज्ञापन

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली है। दरअसल नाबालिग के परिवार ने दोनों भाइयों के पिता अशफाक से चार-पांच साल पहले चार लाख की सिक्योरिटी पर मकान लिया था। रुपये लेने के बाद नाबालिग के परिवार को रकम वापस करने तक कोई किराया नहीं देना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों भाइयों की मां की मौत के बाद पिता ने दूसरी शादी कर अलग रहना शुरू कर दिया। अब दोनों भाई शाहिद और इरशाद नाबालिग के परिवार को मकान खाली करने का दबाव बना रहे थे। दोनों परिवार को प्रताड़ित कर रहे थे। घटना वाले दिन भी नाबालिग के साथ इरशाद ने गाली-गलौज की थी। इससे परेशान होकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन

अपराध शाखा पुलिस उपायुक्त राकेश पावरिया ने बताया कि 14 सितंबर को गीता कॉलोनी के रानी गार्डन इलाके में शाहिद उर्फ आशु के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय वह अपनी दुकान में खुद ही सफेदी कर रहा था। शाहिद की हत्या के बाद उसका बड़ा भाई इरशाद उर्फ बॉबी भी गायब मिला।

उसकी तलाश जारी रही। इस बीच टेक्निकल सर्विलांस से उसकी लोकेशन की जांच हुई तो उसकी लोकेशन घर की मिली। घर पर ताला लगा था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इरशाद के घर के अंदर से खून बहकर बाहर आ रहा था। पुलिस ने ताला तोड़ा तो अंदर खून से लथपथ इरशाद का शव बरामद हुआ।

गीता कॉलोनी थाने में हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू हुई। इस दौरान पुलिस को पता चला कि इरशाद और शाहिद दो भाई और तीन बहन थे। मां की मौत के बाद पिता ने दूसरी शादी कर अलग रहना शुरू कर दिया। शुरुआती जांच में किराएदार के बेटे पर ही शक हुआ। जांच के दौरान नाबालिग अपने घर से गायब मिला।

छानबीन के दौरान रविवार को पुलिस ने नाबालिग को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर चचेरे भाई के यहां से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि इरशाद के खिलाफ डकैती के दो और शाहिद के खिलाफ हत्या के प्रयास का एक मामला दर्ज था। इसका फायदा उठाकर वह नाबालिग के परिवार को धमका रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed