'AAP नेता ने गजेंद्र से कहा, सुसाइड का नाटक करो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली में हुई आम आदमी पार्टी की रैली में किसान गजेंद्र सिंह की आत्महत्या मामले में मंगलवार को पुलिस ने दो चश्मदीदों के बयान दर्ज किए।
पुलिस सूत्रों की मानें तो दोनों ने आरोप लगाया है कि इस घटनाक्रम से पहले आम आदमी पार्टी के एक बड़े नेता से गजेंद्र सिंह की मुलाकात हुई थी। उसी नेता ने किसान को आत्महत्या का नाटक करने के लिए कहा था। उसी के उकसावे पर वह पेड़ पर चढ़ गया था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, टीवी चैनल से मिली फुटेज के आधार पर पुलिस कुछ चश्मदीदों की पहचान कर उन तक पहुंची थी। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो ये तथ्य सामने आए।
आप नेताओं से हो सकती है पूछताछ
अपराध शाखा ने दोनों ही चश्मदीदों के बयान दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। उधर पुलिस ने गजेंद्र की सीडीआर के आधार पर उसके संपर्क में रहे कुछ लोगों से भी पूछताछ की है।
‘आप’ नेताओं से पूछताछ परं दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि मामले की छानबीन जारी है। जांच में जो कुछ सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने बताया कि जांच अभी शुरुआती स्तर पर है।
अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। गौरतलब है कि गत बुधवार को जंतर-मंतर पर ‘आप’ की रैली के दौरान राजस्थान के दौसा से आए किसान गजेंद्र सिंह ने पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली थी।