फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Police registered a report against unknown bike rider in student beating case

दिल्ली में हॉर्न पर विवाद: छात्र को रास्ता मांगना पड़ा भारी, पहले पीटा, फिर तोड़ दिए दांत; अब पुलिस करेगी जांच

Sat, 14 Oct 2023 08:44 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 14 Oct 2023 08:44 PM IST
सार

एक छात्र को हार्न बजाकर एक बाइक सवार से रास्ता मांगना भारी पड़ गया। बाइक सवार ने अपने साथी के साथ मिलकर छात्र की पिटाई कर दी

विज्ञापन
Police registered a report against unknown bike rider in student beating case
दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पालम इलाके में स्नातक के छात्र को हार्न बजाकर एक बाइक सवार से रास्ता मांगना भारी पड़ गया। बाइक सवार ने अपने साथी के साथ मिलकर छात्र की पिटाई कर दी और ईंट मारकर उसका दांत तोड़ दिया। छात्र के बचाव में आए उसके दो साथियों पर भी आरोपियों ने ईंट से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। 

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस पीड़ितों के बयान पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पीड़ितों की पहचान पालम निवासी रोहन (17), कौशल (16) और अभय (17) के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में रोहन ने बताया कि वह स्नातक का छात्र है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

11 अक्टूबर की रात करीब 8.40 बजे वह अपने दोस्त अभय के साथ स्कूटी से महरौली रोड पर जा रहे थे। डेयरी के पास जाम होने की वजह से वह रूका हुआ था। उसके आगे एक बाइक सवार खड़ा था। उन्होंने उससे आगे निकलने के लिए हार्न बजाया। इसपर बाइक सवार गुस्से में आ गया और उनसे कहासुनी करने लगा। फिर फोन कर अपने एक साथी को बुला लिया। तब तक रोहन अपने दोस्त के साथ स्कूटी से वहां से चले गए।

विज्ञापन

आरोप है कि बाइक सवार ने उनकी स्कूटी का पीछा किया और उन्हें रोककर पिटाई करने लगे। इसी दौरान रोहन का दोस्त कौशल भी वहां पहुंच गया। आरोपियों ने रोहन की पिटाई करने के बाद ईंट मारकर उसकी दांत को तोड़ दिया। रोहन के दोस्तों ने बीच बचाव की कोशिश की। लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी ईंट मारकर घायल कर दिया। 

घटना को अंजाम देकर बाइक सवार हमलावर वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed