{"_id":"5c1e28cabdec22570f347de7","slug":"police-react-on-accused-davids-arrest-in-bulandshahr-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर हिंसा : लापता डेविड व एक अन्य की हापुड़ से हुई गिरफ्तारी, जीतू की हिरासत भी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर हिंसा : लापता डेविड व एक अन्य की हापुड़ से हुई गिरफ्तारी, जीतू की हिरासत भी बढ़ी
Sat, 22 Dec 2018 05:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 22 Dec 2018 05:37 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्याना बवाल प्रकरण में आरोपी डेविड और एक अन्य की गिरफ्तारी पुलिस ने हापुड़ से कर ली है। दोनों की अदालत में पेशी हुई थी जहां इन दोनों को जेल दिया गया।
विज्ञापन
वहीं परिजनों की मानें तो पुलिस पहले डेविड के संबंध में कोई भी जानकारी नहीं दे रही थी। परिजनों का आरोप है कि सात दिन पहले ही डेविड की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस डेविड को उसकी बहन के घर से उठाकर ले गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद में जब उन्होंने पुलिस से डेविड के संबंध में जानने की कोशिश की तो कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली। इस पर डेविड के परिजनों को मीडिया के सामने अपनी बात रखनी पड़ी। परिजन डेविड को लेकर काफी चिंतित हैं। उनका कहना है कि पुलिस उसे झूठे केस में फंसाना चाह रही है।
विज्ञापन
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बढ़ी जीतू की न्यायिक हिरासत
बीते 9 दिसंबर को पुलिस ने स्याना बवाल मामले में आरोपी जीतू फौजी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत भेजा।
पांच आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
स्याना बवाल प्रकरण में बीते दिनों जेल गए पांच आरोपियों के अधिवक्ता ने निचली अदालत में याचिका दायर की थी। अधिवक्ता धर्मेंद्र चौधरी ने बताया की निचली अदालत ने याचिका खारिज कर दी है। अब जल्द ही जिला स्तर न्यायालय में याचिका दायर की जाएगी।