फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police personnel arriving late in Ramlila ground

रामलीला मैदान में देरी से पहुंचे पुलिसकर्मी, रात में कराई गई 3 घंटे परेड

Tue, 08 Jan 2019 05:15 AM IST
Vikas Kumar पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 08 Jan 2019 05:15 AM IST
विज्ञापन
Police personnel arriving late in Ramlila ground
पुलिस परेड - फोटो : फाइल फोटो

अगर रात के समय राजघाट पर दिल्ली पुलिस के कर्मी परेड करते हुए दिखें तो चौंकिएगा नहीं। दरअसल, इन्हे रात में परेड करने की सजा दी गई है। दिल्ली पुलिस मुख्यालय समेत मध्य जिले में पुलिसकर्मियों की यह परेड चर्चा का विषय बनी हुई है। मध्य जिला डीसीपी मंदीप सिंह रंधावा ने पुलिसकर्मियों द्वारा रात में परेड करने की बात स्वीकारी है। उन्होंने बताया कि भाजपा के रामलीला मैदान में हुए खिचड़ी समागम में ये पुलिसकर्मी काफी देर से पहुंचे थे। इस कारण अनुशासन में रखने के लिए रात में परेड करने को बुलाया गया था। 

विज्ञापन


मध्य जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रविवार सुबह रामलीला मैदान में भाजपा की भीम महासंग्राम रैली (समरसता रैली) का आयोजन हुआ था। कार्यक्रम में पांच हजार किलो की खिचड़ी बनाई गई थी। इस रैली में मध्य जिले के करीब 83 पुलिसकर्मी 10 मिनट से लेकर आधा घंटे की देरी से पहुंचे थे। देरी से पहुंचने पर मध्य जिला पुलिस अधिकारियों का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। इसके बाद मध्य जिला डीसीपी मंदीप सिंह रंधावा ने देरी से पहुंचने वाले सभी पुलिसकर्मियों को रविवार रात राजघाट पहुंचने का आदेश दिया। कड़ाके की ठंड में सभी पुलिसकर्मी रात करीब 11 बजे राजघाट पहुंचे और रात दो बजे तक परेड की। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार रात की परेड रद्द कर दी गई है। आगे परेड हो सकती है। इस सजा से पुलिसकर्मियों में खासी नाराजगी है। पुलिसकर्मियों का कहना है कि उनसे दिन में ड्यूटी कराई जाती है, जबकि रात में वह परेड करते हैं। कुछ पुलिसकर्मियों का कहना है कि वह रामलीला मैदान में सिर्फ 10 मिनट की देरी से पहुंचे थे। हालांकि, मध्य जिला डीसीपी मंदीप सिंह रंधावा का कहना है कि अनुशासन में रखने के लिए पुलिसकर्मियों को एक रात के लिए राजघाट पर बुलाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed