{"_id":"64fed03881360e387a057df9","slug":"police-not-register-aap-leader-reena-gupta-complaint-in-case-of-remarks-made-by-bjp-spokesperson-gaurav-bhatia-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पुलिस ने नहीं दर्ज की आप नेता रीना गुप्ता की शिकायत, भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने की थी अप्रिय टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पुलिस ने नहीं दर्ज की आप नेता रीना गुप्ता की शिकायत, भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने की थी अप्रिय टिप्पणी
Mon, 11 Sep 2023 02:01 PM IST
श्याम जी.
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 11 Sep 2023 02:01 PM IST
सार
आम आदमी नेता रीना गुप्ता ने कहा कि निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने आईं थी, लेकिन पुलिस शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
आप प्रवक्ता रीना गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आप नेता रीना गुप्ता ने पुलिस पर शिकायत न दर्ज करने का आरोप लगाया है। रीना गुप्ता ने कहा कि वह निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने आईं थी, लेकिन पुलिस शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
रीना गुप्ता ने बताया कि पिछले हफ्ते एक लाइव टीवी बहस के दौरान भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने उनके खिलाफ अप्रिय टिप्पणी की। जब उन्होंने उनकी टिप्पणियों पर आपत्ति जताई तो गौरव भाटिया ने यह कहकर इसे खारिज कर दिया कि उन्हें नहीं पता कि इसमें क्या गलत है।
विज्ञापन