{"_id":"609fc2428ebc3e864c3d16ae","slug":"police-made-invoices-of-more-than-11-crores-in-25-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पुलिस ने 25 दिन में किए 11 करोड़ से ज्यादा के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पुलिस ने 25 दिन में किए 11 करोड़ से ज्यादा के चालान
Sat, 15 May 2021 06:14 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 15 May 2021 06:14 PM IST
सार
- पुलिस ने 4536 लोगों को किया गिरफ्तार
- पुलिस ने लॉकडाउन में की जमकर कार्रवाई
विज्ञापन
कोविड नियमों का पालन नहीं करने पर चालान काटता पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने लॉकडाउन के शुरूआती 25 दिन में 11 करोड़ रुपये से ज्यादा के चालान किए हैं। दिल्ली पुलिस ने 19 अप्रैल से लेकर 13 मई तक कुल 114483827 रुपये के चालान किए हैं। पुलिस ने इस अवधि में 4536 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का मानना है कि दिल्ली पुलिस ने लॉकडाउन में कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने 19 अप्रैल से लेकर 13 मई तक मास्क नहीं पहनने वाले 51878, सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने वाले 8223 और भारी संख्या में एक जगह एकत्रित होने पर 391 लोगों का चालान किया है।
सार्वजनिक जगह पर थूकने वाले 57 और पब्लिक प्लेस पर शराब का सेवन व पान मसाला खाने पर 65 लोगों का चालान किया गया। उन्होंने बताया कि इस अवधि में 4536 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 5174 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लॉक डाउन के शुरूआती 25 दिनों में 204673 लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस एक्ट 65 और 14446 लोगों के खिलाफ 66 दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की। इसके अलावा सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने पर 6125 लोगों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की गई।