फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police issued traffic advisory regarding India South Africa match in Delhi

IND vs SA: दिल्ली में आज इन रास्तों से बचकर निकलें, भारत-द अफ्रीका के मैच को लेकर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Tue, 11 Oct 2022 12:28 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 11 Oct 2022 12:28 AM IST
सार

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे से खेला जाएगा। मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में यातायात पुलिस ने मैच के दौरान रात तक मैच खत्म होने तक स्टेडियम के पास से न गुजरने की एडवाइजरी जारी की है।

विज्ञापन
Police issued traffic advisory regarding India South Africa match in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली गेट स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार को भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच का आयोजन होगा। दोपहर डेढ़ बजे से मैच खेला जाएगा। मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में यातायात पुलिस ने मैच के दौरान रात तक मैच खत्म होने तक स्टेडियम के पास से न गुजरने की एडवाइजरी जारी की है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, इस दौरान बहादुर शाह जफर मार्ग, दिल्ली गेट और जेएलएन मार्ग पर बस एवं भारी वाहनों की आवाजाही नहीं रहेगी। यातायात पुलिस ने दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग व गुरु नानक चौक से असफ अली रोड के बीच वाहनों को नहीं आने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गेट नंबर एक-सात से प्रवेश करने वाले दर्शक बहादुरशाह जफर मार्ग से स्टेडियम पहुंच सकते हैं। गेट नंबर 8-15 का प्रवेश जवाहर लाल नेहरू मार्ग से होगा। गेट नंबर 16-18 का प्रवेश बहादुरशाह जफर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास से होगा।

विज्ञापन

सुबह 11.30 बजे से रात 11 बजे तक यह सड़के रहेंगी प्रभावित 
-राजघाट से जवाहर लाल नेहरु मार्ग
-जवाहर लाल नेहरु मार्ग से कमला मार्केट
-असफ अली रोड पर तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट
-बहादुरशाह जफर मार्ग पर राम चरण अग्रवाल चौक से दिल्ली गेट
-लेबल लगाकर रखना होगा अनिवार्य

-मैच के लिए आने वाले दर्शकों को पार्किंग लेबल होने पर पार्किंग मिलेगी। पार्किंग के लिए रिंग रोड, जेएलएन मार्ग, असफ अली रोड या बहादुरशाह जफर मार्ग से जाना होगा। -दिल्ली गेट पर यू-टर्न की अनुमति रहेगी।
-बहादुरशाह जफर मार्ग, जवाहर लाल नेहरु मार्ग और रिंग रोड पर राजघाट से लेकर आईपी फ्लाईओवर तक सड़कों पर वाहनों को खड़ा करने की अनुमति नहीं।

-दर्शकों के लिए पार्क एंड राइड की सुविधा उपलब्ध है। यह सुविधा माता सुंदरी पार्किंग, शांति वन पार्किंग, वेलड्रोम रोड के नीचे होगी। यहां दर्शक अपनी गाड़ी को खड़ा कर बस के माध्यम से स्टेडियम तक पहुंच सकते हैं। बसें मैच शुरु होने से दो घंटे पहले व मैच शुरु होने के एक घंटे बाद तक चलती रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed