{"_id":"6671c7f0123f0782de0e0ef6","slug":"police-issued-challan-of-rs-33-500-for-stunting-with-moving-car-in-noida-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: चलती कार से स्टंट कर रहा था युवक, नोएडा पुलिस ने काटा 33,500 रुपये का चालान; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: चलती कार से स्टंट कर रहा था युवक, नोएडा पुलिस ने काटा 33,500 रुपये का चालान; देखें वीडियो
Tue, 18 Jun 2024 11:18 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 18 Jun 2024 11:18 PM IST
सार
नोएडा में कार की छत पर बैठकर युवक का खतरनाक तरीके से स्टंट करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद हरकत में आई नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने 33,500 रुपये का चालान काटकर दंडित किया है।
विज्ञापन
कार की छत पर बैठकर युवक ने किया स्टंट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा में वाहन से खतरनाक स्टंट करने का ताजा मामला सामने आया है। कार की छत पर बैठकर युवक खतरनाक तरीके से स्टंट करते हुए दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सेक्टर-125 के पास एक्सप्रेसवे के किनारे का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो को कमिश्नरेट व ट्रैफिक पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की। हरकत में आई नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने 33,500 रुपये का चालान काटकर दंडित किया है। डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव का कहना है कि मामले में आरेापी के खिलाफ संबंधित थाने में शिकायत भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन