फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police is not disclosing name of junaid murder accused village

आखिर क्यों पुलिस छुपा रही उन गांवों का नाम जहां हो सकते हैं जुनैद के हत्यारे

Tue, 27 Jun 2017 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Tue, 27 Jun 2017 10:49 AM IST
सार

जुनैद हत्याकांड : मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद रेलवे पुलिस ने तेज की जांच 
क्रॉसर...
- कई स्थानों पर दी दबिश, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली
- आरपीएफ के आईजी व चीफ कमांडेंट ने किया असावटी स्टेशन का दौरा
- पुलिस अधीक्षक को दिए चौकी स्थापित कराने के लिए प्रक्रिया शुरू करने के आदेश
- आरोपी रमेश की पत्नी ने लगाया जीआरपी पुलिस पर पति रमेश को गलत फंसाने का आरोप 
अमर उजाला ब्यूरो 
पलवल।

विज्ञापन
police is not disclosing name of junaid murder accused village

विस्तार

मथुरा-गाजियाबाद ईएमयू ट्रेन में 22 जून को खंदावली गांव के जुनैद की चाकुओं से गोदकर की गई हत्या के मामले में जहां अभी भी रेलवे पुलिस के आरोपियों की गिरफ्तारी के मामले में हाथ खाली है, वहीं इस मामले में मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप कर रेलवे पुलिस के अधिकारियों को आरोपियों की जल्द शिनाख्त कर गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


इसके बाद रेलवे पुलिस ने जांच तेजी से शुरू कर दी है। इस मामले ने अब राजनीतिक रंग लेना भी शुरू कर दिया है। विपक्षी दलों के नेताओं ने भी रेलवे पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगाने शुरू कर दिए हैं। विपक्षी नेताओं का कहना है कि जीआरपी व रेलवे पुलिस केवल खानापूर्ति करने में लगी हुई है।
विज्ञापन


अभी तक आरोपियों की शिनाख्त तक नहीं की गई है। वहीं सोमवार को कई अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन का दौरा किया और यहां चौकी स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

police is not disclosing name of junaid murder accused village

जुनैद हत्या के मामले में मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप करने व आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र करने के दिए गए आदेशों के बाद सोमवार को ही आरपीएफ के पुलिस महानिरीक्षक संजय किशोर, चीफ कमांडेंट शशि कुमार, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल और डीएसपी महेंद्र कुमार ने असावटी रेलवे स्टेशन का दौरा किया।

स्टेशन पर जैसे ही पुलिस महानिरीक्षक व चीफ कमांडेंट पहुंचे तो वहां मौजूद पुलिस कर्मियों में अफरा-तफरी सी मच गई। स्टेशन पर ट्रेन से आईजी के नीचे उतरते ही पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उनके आगे-पीछे घूमने लगे तथा उनके द्वारा किए जाने वाले सवालों का तुरंत जवाब देने में लगे रहे।

आईजी संजय किशोर ने पुलिस अधिकारियों को इस मामले को गंभीरता से लेकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के आदेश दिए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को फरीदाबाद से पलवल के बीच ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करने और रात के समय आने वाली ट्रेनों में सभी डिब्बों में चेकिंग करने के आदेश दिए।

स्टेशनों पर भी सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के आदेश दिए। आईजी ने पुलिस अधीक्षक को आदेश दिए कि तुरंत असावटी स्टेशन पर पुलिस चौकी बनवाने के लिए प्रस्ताव भेजा जाए, ताकि उस पर गौर करते हुए यहां पुलिस चौकी स्थापित की जा सके। 

कई स्थानों पर रेलवे पुलिस ने दी दबिश

police is not disclosing name of junaid murder accused village

इस मामले में जिन आरोपियों के नाम सामने आ रहे हैं। जीआरपी पुलिस की गठित टीमों ने शक के आधार पर उन्हें पकड़कर पूछताछ करने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी। जिन गांवों में दबिश दी गई, उन गांवों का नाम पुलिस अधिकारी अभी छुपा रहे हैं, लेकिन सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने असावटी गांव व आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी है। 

रमेश की पत्नी सीमा ने लगाया पति को फंसाने का आरोप 
जुनैद हत्या के मामले में जीआरपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कैलाश नगर निवासी आरोपी रमेश की पत्नी सीमा ने गिरफ्तारी को गलत बताते हुए अपने पति रमेश को फंसाने का आरोप लगाया है। सीमा का आरोप है कि उसके पति का जुनैद के मामले से कोई लेना देना नहीं है।

वह दिमागी तौर पर परेशान चल रहे हैं और वह जुनैद की हत्या वाले दिन छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से बल्लभगढ़ गए थे और समय पर ही वापस आ गए थे। उन पर जबरन हत्या का मामला थोपा जा रहा है। 

जल्द होंगे आरोपी गिरफ्तार
जीआरपी के पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा किसी भी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी।

आरोपियों को ही गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रमेश से भी पूछताछ चल रही है। अभी इस मामले में ज्यादा कहना उचित नहीं है, क्योंकि जब तक आरोपी गिरफ्तार न हो जाए। पुलिस अपना काम ईमानदारी से कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed