{"_id":"5bae8820867a55019f2c96c5","slug":"police-invoice-to-stop-car-on-expressway-for-desire-of-catering","type":"story","status":"publish","title_hn":"खानपान की चाह में एक्सप्रेसवे पर गाड़ी रोकना पड़ेगा महंगा, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खानपान की चाह में एक्सप्रेसवे पर गाड़ी रोकना पड़ेगा महंगा, ये है वजह
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे का सफर करने वाले जरा सावधानी बरतें। एक्सप्रेसवे पर भी रेहड़ी खोमचे वालों ने कब्जा करना शुरू कर दिया है। यहां से गुजरने वाले लोग खाने-पीने की चाह में एक्सप्रेसवे पर ही वाहन रोककर खड़े हो जाते हैं जिससे कभी भी तेज रफ्तार वाहन यहां हादसे की वजह बन सकते हैं। शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस ने हाईवे ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (एचटीएमएस) की मदद से करीब 10 वाहनों के चालान किए।
सरकारी तंत्र की लापरवाही इस एक्स्प्रेसवे से गुजरने वाले तेज रफ्तार वाहनों के लिए खतरा पैदा कर रही है। कहने को राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेस वे पर सुरक्षा के लिहाज से कुछ मानक तय होते हैं, लेकिन यहां इन मानकों को अनदेखा किया जा रहा है। न तो यहां लेन ड्राइविंग के नियम का पालन हो पा रहा है और न ही रफ्तार पर लगाम कस पा रही है।
शहर की सड़कों की तरह यहां भी अतिक्रमण का सिलसिला शुरू हो गया है। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक बार-बार निर्देशित करने के बावजूद यातायात नियमों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर वाहन रोककर खाने-पीने का सामान खरीदने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। कैमरों की मदद से वाहन की फोटो लेकर वाहन स्वामी के पते पर चालान भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।