फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police investigating the real truth behind aap mla secretary's sting operation

आप विधायक का स्टिंग खोल रहा है खतरनाक सच

Thu, 13 Aug 2015 07:00 PM IST
Updated Thu, 13 Aug 2015 07:00 PM IST
विज्ञापन
police investigating the real truth behind aap mla secretary's sting operation

राशन दुकानदारों से जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार दीपक शर्मा विधायक मनोज कुमार के कहने पर ऐसा कर रहा था या फिर वह एमएलए की धौंस दिखाकर यह काम कर रहा था, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन


स्थानीय दुकानदारों की मानें तो दीपक हमेशा विधायक का नाम लेकर उनसे वसूली करता था। यह सारा गोरखधंधा वह अप्रैल माह से कर रहा था। पुलिस दीपक को रिमांड पर लेकर इन सब सवालों का जवाब जानने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


घड़ौली इलाके में राशन की दुकान पर काम करने वाले शिकायतकर्ता मुकेश ने बताया कि कोंडली विधानसभा में कुल 28 राशन की दुकानें हैं। दीपक कुछ माह से इन दुकानदारों को दुकान सील कराने की धमकी देकर दो हजार रुपये वसूल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों से घर पर करता था रुपए पहुंचाने की बात

police investigating the real truth behind aap mla secretary's sting operation

जिन दुकानदारों ने उसका विरोध किया था उसने उनकी दुकानें सील भी करा दी थी। इलाके के सभी दुकानदार उससे परेशान थे। मुकेश ने आरोप लगाया कि दीपक विधायक मनोज का नाम लेकर सभी दुकानदारों से रुपये मांगता था।

इसी तरह के आरोप बाकी शिकायतकर्ता नसीम अहमद, राजेश, लालचंद, नरेश, संदीप व मनोज ने भी लगाए। दुकानदारों के अनुसार दीपक उनसे घर पर रुपये पहुंचाने की बात करता था।

कुछ दुकानदारों ने दीपक की पत्नी को रुपये देते हुए उसका स्टिंग भी कर लिया था। दुकानदारों ने वीडियो क्लीपिंग की कॉपी पुलिस को दी है।

निजी सहायक के खिलाफ अब तक 17 एफआईआर दर्ज

police investigating the real truth behind aap mla secretary's sting operation

दिल्ली के कोंडली से विधायक मनोज कुमार के निजी सहायक दीपक शर्मा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पूर्वी जिले के तीन अलग-अलग थानों में दीपक के खिलाफ जबरन वसूली की 17 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

बुधवार को पुलिस ने आरोपी को कड़कड़डूमा कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पूर्वी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को पीसीआर को कॉल कर कोंडली के सरकारी राशन दुकानदारों ने दीपक के खिलाफ शिकायत की थी।

उनका कहना था कि दुकान सील कराने की धमकी देकर आरोपी उनसे हर माह दो हजार रुपये की मांग कर रहा है। छानबीन के बाद मामला दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार देर रात दीपक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ गाजीपुर और कल्याणपुरी थाने में सात-सात वहीं न्यू अशोक नगर थाने में तीन एफआईआर दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed