फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police interrogating Taiwanese citizen caught from airport

Delhi: हवाई अड्डे से पकड़े गए ताइवानी नागरिक से पुलिस कर रही पूछताछ, 60 से अधिक सिम के साथ पकड़ा गया था

Tue, 26 Dec 2023 04:43 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 26 Dec 2023 04:43 AM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 18 दिसंबर को दिल्ली हवाई अड्डे की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने 29 साल के ताइवानी नागरिक को पकड़ा था। जिसके कब्जे से 60 से अधिक सिम कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए थे।

विज्ञापन
Police interrogating Taiwanese citizen caught from airport
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली हवाई अड्डे पर 60 से अधिक सिम के साथ पकड़े गए ताइवानी नागरिक के मामले की जांच दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) इकाई को सौंप दी गई है। आईएफएसओ के अधिकारी आरोपी नागरिक से पूछताछ कर रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि 18 दिसंबर को दिल्ली हवाई अड्डे की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने 29 साल के ताइवानी नागरिक को पकड़ा था। जिसके कब्जे से 60 से अधिक सिम कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। जांच में बरामद सभी सिम कार्ड सक्रिय हैं। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर सीआईएसएफ ने आरोपी को आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस को सौंप दिया। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने इस बाबत फर्जीवाड़े का मामला दर्ज कर लिया। लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच स्पेशल सेल को सौंप दी गई।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्पेशल सेल के अधिकारी ताइवानी नागरिक झिनपिंग लाई से पूछताछ कर रहे हैं। आरोपी से पता लगाया जा रहा है वह सिम कहां से लिया था। पुलिस अधिकारी का कहना है कि उसके पास से बरामद फोन की भी जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि भारतीय नागरिकों के दस्तावेजों के जरिए आरोपी ने सिम कार्ड हासिल किए हैं। जब उन नागरिकों से संपर्क किया गया तो उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसके नाम पर सिम लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed