फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police got camers and mobile from sandeep kumar house

सेक्स सीडी मामले में संदीप के घर से पुलिस को मिला अहम सुराग, बढ़ सकती हैं आप की मुश्किलें

Thu, 08 Sep 2016 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Sep 2016 09:59 AM IST
विज्ञापन
Police got camers and mobile from sandeep kumar house
संदीप कुमार को कोर्ट से ले जाती पुल‌िस - फोटो : अमर उजाला/एएनआई

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री के सेक्स सीडी मामले में पुलिस ने संदीप के घर से एक कैमरा व हाई रेजोल्यूशन कैमरे वाला मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि संदीप ने इन गैजेट्स की मदद से सेक्स वीडियो बनाया।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी दोनों ही गैजेट्स को एफएसएल भेजने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो चार दिन पुलिस रिमांड पर रहे संदीप ने जांच में सहयोग नहीं किया है। 
विज्ञापन


पुलिस बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश कर संदीप की रिमांड बढ़वाने का प्रयास करेगी। इधर, पुलिस ने मंगलवार को पूछताछ करने के बाद संदीप के पूर्व सचिव व दोस्त प्रवीण को छोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को प्रवीण और महिपाल के बारे में नहीं मिले हैं कोई सबूत

Police got camers and mobile from sandeep kumar house
संदीप कुमार

बुधवार को पूछताछ में शामिल होने के लिए उन्हें दोबारा बुलाया गया। सूत्रों की माने तो रुपयों को लेकर हुई अनबन की वजह से संदीप ने बचपन के दोस्त महिपाल का जानबूझकर नाम लिया था।

बताया जा रहा है कि संदीप के अमेरिका टूर का खर्चा महिपाल ने उठाया था। महिपाल उससे अपने पैसे मांग रहा था। ऐसे में दोनों के बीच अनबन हो गई। 

अभी तक की जांच में पुलिस को प्रवीण और महिपाल के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं। प्रवीण ने पुलिस को आश्वासन दिया है कि वह पुलिस की जांच में पूरा सहयोग करेगा।

मकान में जाकर पुल‌िस ने की छानबीन

Police got camers and mobile from sandeep kumar house
संदीप कुमार

इस बीच पुलिस ने संदीप के एफ-ब्लॉक स्थित मकान में जाकर एक बार फिर छानबीन की। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इसी मकान के एक कमरे में संदीप ने वीडियो शूट किया था। 

अब उसने वीडियो क्यों बनाया इसकी पड़ताल की जा रही है। हालांकि माना जा रहा है कि मामला का खुलासा होते ही संदीप ने पुलिस के पास पहुंचने से पूर्व सारे सबूत नष्ट कर दिए थे। अब तक की जांच में पुलिस को संदीप के खिलाफ कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed