सेक्स सीडी मामले में संदीप के घर से पुलिस को मिला अहम सुराग, बढ़ सकती हैं आप की मुश्किलें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री के सेक्स सीडी मामले में पुलिस ने संदीप के घर से एक कैमरा व हाई रेजोल्यूशन कैमरे वाला मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि संदीप ने इन गैजेट्स की मदद से सेक्स वीडियो बनाया।
पुलिस अधिकारी दोनों ही गैजेट्स को एफएसएल भेजने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो चार दिन पुलिस रिमांड पर रहे संदीप ने जांच में सहयोग नहीं किया है।
पुलिस बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश कर संदीप की रिमांड बढ़वाने का प्रयास करेगी। इधर, पुलिस ने मंगलवार को पूछताछ करने के बाद संदीप के पूर्व सचिव व दोस्त प्रवीण को छोड़ दिया था।
पुलिस को प्रवीण और महिपाल के बारे में नहीं मिले हैं कोई सबूत
बुधवार को पूछताछ में शामिल होने के लिए उन्हें दोबारा बुलाया गया। सूत्रों की माने तो रुपयों को लेकर हुई अनबन की वजह से संदीप ने बचपन के दोस्त महिपाल का जानबूझकर नाम लिया था।
बताया जा रहा है कि संदीप के अमेरिका टूर का खर्चा महिपाल ने उठाया था। महिपाल उससे अपने पैसे मांग रहा था। ऐसे में दोनों के बीच अनबन हो गई।
अभी तक की जांच में पुलिस को प्रवीण और महिपाल के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं। प्रवीण ने पुलिस को आश्वासन दिया है कि वह पुलिस की जांच में पूरा सहयोग करेगा।
मकान में जाकर पुलिस ने की छानबीन
इस बीच पुलिस ने संदीप के एफ-ब्लॉक स्थित मकान में जाकर एक बार फिर छानबीन की। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इसी मकान के एक कमरे में संदीप ने वीडियो शूट किया था।
अब उसने वीडियो क्यों बनाया इसकी पड़ताल की जा रही है। हालांकि माना जा रहा है कि मामला का खुलासा होते ही संदीप ने पुलिस के पास पहुंचने से पूर्व सारे सबूत नष्ट कर दिए थे। अब तक की जांच में पुलिस को संदीप के खिलाफ कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है।