फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police get objectionable material from Baba's home.

बाबा के ठिकाने से मिली आपत्तिजनक सामग्री

Tue, 23 Dec 2014 01:45 PM IST
Updated Tue, 23 Dec 2014 01:45 PM IST
विज्ञापन
police get objectionable material  from Baba's home.

गुड़गांव में ठगी करने वाले ढोंगी बाबा का खुलासा हुआ है। सुखराली में सेक्टर-17/18 थाना पुलिस की छापेमारी में बाबा फरार हो गया, लेकिन उसके दो चेलों को हिरासत में ले लिया गया। चेलों से पूछताछ के आधार पर ढोंगी बाबा के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली की रहने वाली एक युवती ने सोमवार को पुलिस को शिकायत दी थी कि पिछले चार महीने से सुखराली में अपना अड्डा बनाकर बैठे बाबा आदिल शाह ने तंत्र-मंत्र के नाम पर बेवकूफ बना रहा था। लड़की के रिपोर्ट दर्ज कराने पर पुलिस हरकत में आई और बाबा के ठिकानों पर छापेमारी करनी शुरु कर दी।
विज्ञापन


युवती द्वारा बताए गए ठिकाने सेक्टर-17/18 थाना पुलिस ने तुरंत छापेमारी की। लेकिन छापेमारी की भनक मिलते ही बाबा फरार हो गया। पुलिस को यहां से कई आपत्तिजनक फोटो के अलावा तंत्र-मंत्र का ढेर सारा सामान बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

झूठे ताबीज के सहारे बनाया शिकार

police get objectionable material  from Baba's home.

पुलिस की मानें तो पिछले कई महीने से बाबा यहां पर सक्रिय था, जो लोगों को झूठे ताबीज के सहारे ठग रहा था। पुलिस को उसके बनाए आश्रमनुमा ऑफिस से दो युवकों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।


पुलिस जांच में सामने आया है कि यह बाबा पहले भी सुखराली में क्राइम ब्रांच यूनिट के हत्थे चढ़ चुका है, जिसके बाद वह यहां से सामान बांधकर निकल गया था। फिर से उसकी सक्रियता के बाद पुलिस इसके पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।

सेक्टर-17/18 थाना प्रभारी के मुताबिक अभी जांच चल रही है। हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक ये बाबा युवती से 40 हजार रुपयों की ठगी कर चुका है, साथ ही ये भोली-भाली लड़कियों को अपना शिकार बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed