{"_id":"5e5febe2a577be230d934eb870fbae64","slug":"police-game-registered-loot-incident-instead-of-bank-robbery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का खेल: लूट में दर्ज कर दी बैंक डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस का खेल: लूट में दर्ज कर दी बैंक डकैती
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 28 Oct 2015 03:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंडीकेट बैंक डकैती के मामले को पुलिस ने लूट में दर्ज कर खेल कर दिया। बैंक प्रबंधक ने भी चार बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है, जबकि सीसीटीवी फुटेज में दो बाइक पर छह बदमाश दिखाई दे रहे हैं। माना जा रहा है पुलिस ने अपनी जान बचाने के लिए मामले को लूट में दर्ज किया है।
विज्ञापन
बैंक डकैती की वारदात को छह बदमाशों ने अंजाम दिया था। बैंक के पास अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज में भी दो बाइकों पर छह बदमाश दिखाई दे रहे हैं। इसके बावजूद बैंक प्रबंधक ने चार बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने तुरंत लूट का मामला दर्ज कर लिया, जबकि पुलिस छह बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है। बता दें कि छह या इससे अधिक बदमाशों द्वारा वारदात करने पर डकैती की धारा लगती है।
विज्ञापन
बैंक डकैती की वारदात के बाद मंगलवार को जिले भर के बैंकों में चेकिंग के निर्देश दिए गए। पुलिस ने बैंकों की सुरक्षा, उनके सुरक्षा उपकरणों और सुरक्षा गार्डों से संबंधित जांच की गई। कई जगह बैंकों की सुरक्षा के लिए दिए गए सुरक्षा नियमों में खामियां मिली, जिसके बाद उन्हें पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैंकों में सीसीटीवी काम कर रहे हैं या नहीं, बैंक की सुरक्षा आदि विषयों की सभी थाना क्षेत्रों में मौजूद बैंकों में चेकिंग की गई। पुलिस ने सुरक्षा पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ
खुलासा करने के लिए लगी टीमों ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में ले रखा है। हालांकि, पुलिस इससे इनकार कर रही है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के आधार पर कुछ खास सुराग हाथ लगे हैं।