फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police found missing dog in 15 hours Video of owner crying went viral

गायब कुत्ता पुलिस ने 15 घंटे में ढूंढा: मालकिन का रोते हुए वीडियो हुआ था वायरल, गार्ड ने दो हजार में बेच दिया

Sun, 19 Feb 2023 08:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 19 Feb 2023 08:19 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने एक गायब कुत्ते को 15 घंटे में खोज निकाला। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड को पकड़ा। गार्ड ने कुत्ते को दो हजार रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने खरीदने वाले के पास कुत्ता बरामद कर लिया।

विज्ञापन
Police found missing dog in 15 hours Video of owner crying went viral
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दिल्ली के सीआर पार्क में गायब हुए एक कुत्ते को पुलिस ने 15 घंटे में ढूंढ निकाला। शुक्रवार को कुत्ते की मालकिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह रोते-रोते उसे ढूंढने की बात कर रही थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में सिक्योरिटी गार्ड बवाना निवासी धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया है। उसने दो हजार रुपये में कुत्ता बेच दिया था। पुलिस करीब 150 सीसीटीवी की फुटेज खंगालने के बाद आरोपी तक पहुंची। पुलिस के मुताबिक, श्रुति द्विवेदी ज्योतिष हैं। शुक्रवार दोपहर को उन्होंने कुत्ते के गायब होने की शिकायत पुलिस को दी। 
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका कुत्ता घर के पास टहल रहा था। इस बीच कोई बाइक सवार उसे उठाकर ले गया। पुलिस ने सीसीटीवी की पड़ताल की तो आरोपी दिख गया। आरोपी इलाके की ही एक सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को दबोचकर पुलिस कुत्ता खरीदने वाले तक पहुंच गई। अपना कुत्ता सकुशल पाकर श्रुति का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह थाने मिठाई लेकर पहुंच गई। उसने पुलिस कर्मियों को धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed