फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police Expo 2020 first day inauguration in Gurugram NSA Ajit Doval also present

गुरुग्राम: एनएसए अजित डोभाल ने किया पुलिस एक्सपो- 2020 का शुभारंभ

Thu, 05 Mar 2020 11:29 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 05 Mar 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
Police Expo 2020 first day inauguration in Gurugram NSA Ajit Doval also present
पुलिस एक्सपो- 2020 - फोटो : अमर उजाला

पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआर एंड डी) की ओर से गुरुवार को तीसरे युवा पुलिस अधीक्षक सम्मेलन व पुलिस एक्सपो-2020 का शुभारंभ किया गया। गुरुग्राम के सेक्टर 44 अपरेल हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा सहलाकर अजित डोभाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों को न केवल निष्पक्ष और विश्वसनीय होना चाहिए बल्कि लोगों को उन्हें निष्पक्ष और विश्वसनीय नजरिए से ही देखाना चाहिए।

विज्ञापन

  डोभाल ने कहा कि यह तकनीकी युग है, मौजूदा समय में पुलिस को तकनीक की ज्यादा से ज्यादा मदद लेनी चाहिए। लोगों से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया का ज्यादा से ज्यादा अगर पुलिस उपयोग करें तो लोगों में पुलिस के प्रति छवि बदलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने देशभर से आए पुलिस के आला अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा की 90 के दशक में थानों के अंदर पेन भी नहीं हुआ करती थी। आज पुलिस का स्वरूप बदल गया है। कानून व्यवस्था को संभालने में पुलिस की ही अहम जिम्मेदारी होती है। ऐसे में पुलिसकर्मियों को तकनीक से पारंगत होना बेहद जरूरी है।

किसी समस्या के समाधान के लिए आज के समय में तकनीक की बहुत बड़ी भूमिका है। देशभर की पुलिस को अपने हर एक थाने में हर महीने अगर एक सामाजिक कार्य कर उसे सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित करें तो लोगों में पुलिस के प्रति छवि सुधरेगी। इससे न केवल पुलिस के बेहतरीन कार्यों का प्रचार होगा बल्कि सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से नेटवर्क बढ़ेगा।

इस दौरान हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव समेत कई राज्यों के आईजी, डीआईजी और एसपी पहुंचे। दो दिनों तक चलने वाले इस कॉन्फ्रेंस में शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी शिरकत करेंगे। 

पुलिस एक्सपो का आयोजन बीपीआर एंड डी व फिक्की की ओर से पहली बार दिल्ली के बाहर किसी शहर में किया गया है। बुधवार को ही कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। देश के सभी राज्यों के पुलिस के आला अधिकारियों का आने का सिलसिला शुरू हो गया था। 

आयोजन से पूर्व बुधवार को पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकिल समेत आला अधिकारियों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया था। आज सम्मेलन में तीन सत्र होंगे। पहला सत्र दोपहर बाद 12:30 बजे से होगा, जिसका विषय बिग डाटा फॉर इंटेलीजेंस एवं साइबर क्राइम प्रीवेंशन रखा गया है। 

दूसरा सत्र नेक्सट जनरेशन टेक्नोलॉजिज फॉर स्मार्ट पुलिस कॉप्स विषय पर होगा। वहीं तीसरा सत्र 3:30 बजे से 5:00 बजे बेस्ट प्रैक्टेसिज इन स्मार्ट पुलिसिंग विषय पर आयोजित होगा। 6 मार्च को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक सम्मेलन चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed