फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police e charge sheet and documents handed over to Tharoor to Sunanda Pushkar death case

सुनंदा पुष्कर मौत मामला: पुलिस ने थरूर को सौंपी ई चार्जशीट व दस्तावेज

Thu, 23 Aug 2018 09:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Aug 2018 09:25 PM IST
विज्ञापन
Police e charge sheet and documents handed over to Tharoor to Sunanda Pushkar death case

सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में चार्जशीट के दाखिल किए गए दस्तावेज व चार्जशीट की ई कॉपी दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को शशि थरूर के वकील को सौंप दी। इन दस्तावेजों के अध्ययन के लिए बचाव पक्ष ने समय मांगा है।

विज्ञापन

  
पटियाला हाउस अदालत के एसीएमएम समर विशाल के समक्ष बचाव पक्ष के अधिवक्ता विकास पाहवा ने कहा कि उन्हें दस्तावेजों का अध्ययन करने के लिए समय चाहिए। इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई के लिए 20 सितंबर की तारीख तय कर दी।
विज्ञापन


मामले की सुनवाई में मौजूद भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि उनके आवेदनों पर भी सुनवाई की जाए। उन्होंने इस आवेदन पर दिल्ली पुलिस व शशि थरूर के जवाब पर अपना जवाब भी दाखिल कर दिया। इसपर विरोध जताते हुए अधिवक्ता विकास ने कहा कि स्वामी को इस मामले में आवेदन दायर करने का अधिकार नहीं है। इसलिए कोर्ट पहले यह निर्धारित करे कि उन्हें आवेदन दायर करने का अधिकार या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Police e charge sheet and documents handed over to Tharoor to Sunanda Pushkar death case
सुनंदा पुष्कर, शशि थरुर

भाजपा नेता ने अर्जी दायर कर इस मामले में अभियोजन पक्ष की सहायता करने तथा मामले की जांच के दौरान दिल्ली पुलिस के विजिलेंस विभाग की रिपोर्ट पेश करने की मांग की है। स्वामी का कहना है कि इस मामले की जांच में दिल्ली पुलिस ने लापरवाही बरती है। इसका जिक्र खुद पुलिस की विजिलेंस रिपोर्ट में है। इसलिए यह रिपोर्ट कोर्ट में मंगवाई जाए। 

दिल्ली पुलिस ने 14 मई 2018 को थरूर के खिलाफ दहेज हत्या व खुदकुशी के लिए उकसाने की धाराओं में चार्जशीट दाखिल की थी। अदालत ने थरूर को सात जुलाई को पेश होने का निर्देश दिया था लेकिन इससे पहले उन्होंने अग्रिम जमानत ले ली थी। गौरतलब है कि सुनंदा पुष्कर की 17 जनवरी 2014 को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उनका शव एक पांच सितारा होटल के कमरे से बरामद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed