फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police do not Action against crime, people teach lesson.

पुलिसकर्मियों को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Mon, 22 Dec 2014 10:39 PM IST
Updated Mon, 22 Dec 2014 10:39 PM IST
विज्ञापन
police do not Action against crime, people teach lesson.

नई दिल्ली के नरेला इलाके में रविवार रात को जिस्मफरोशी की कॉल पर गए पुलिस कर्मियों पर भीड़ ने हमला कर दिया। लोगों को शक था कि पुलिसकर्मी धंधा करने वालों को बिना कार्रवाई के छोड़ रहे हैं। नाराज लोगों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

विज्ञापन


हमले में नरेला के एसएचओ समेत 10 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। पथराव के दौरान थानाध्यक्ष की जिप्सी समेत पुलिस के चार वाहनों को तोड़ दिया गया। हालात को देखते हुण् भारी संख्या में पुलिस बल बुलाना पड़ा। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ दिया। घायल पुलिसकर्मियों को राजा हरीशचंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दंगा व बवाल करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात नरेला थाना पुलिस को फोन कर किसी ने सूचना दी कि ए-10 ब्लॉक के एक मकान में जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा है। खबर मिलते ही एसएचओ गुलाम शब्बीर समेत कई अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। एक मकान से तीन युवतियों व तीन युवकों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस पुलिसकर्मियों को किया जख्मी

police do not Action against crime, people teach lesson.

पुलिस कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। आरोपियों से पूछताछ के दौरान स्थानीय लोगों को लगा कि पुलिसकर्मियों से आरोपियों की साठ-गांठ है। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। भीड़  का कहना था कि पुलिस की मिलीभगत से ऐसे धंधे फलफूल रहे हैं।

इस बीच भीड़ में कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। आरोप है कि लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पुलिस को पीटा। हमले में नरेला थाने के प्रभारी गुलाम शब्बीर, उनका चालक सुशील व सिपाही राकेश समेत दस पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।

भीड़ ने पुलिस के चार वाहनों को भी तोड़ डाला। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और जिस्मफरोशी के आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed