फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cab Rape Case: AAP protest against Uber Cab Driver Rape Case in front of Home Minister Rajnath Singh's Home

दिल्ली रेप आरोपी तीन दिन की रिमांड पर

Mon, 08 Dec 2014 05:23 PM IST
Updated Mon, 08 Dec 2014 05:23 PM IST
विज्ञापन
Cab Rape Case: AAP protest against Uber Cab Driver Rape Case in front of Home Minister Rajnath Singh's Home

अमेरिकी कंपनी उबर की कैब में हुए रेप मामले में आरोपी कैब ड्राइवर को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। शुक्रवार रात सराय रोहिल्ला इलाके में हुई घटना में रविवार को दिल्ली पुलिस ने आरोपी शिवकुमार यादव को मथुरा से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर उसे दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पेश किया। जहां अदालत ने उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अब पुलिस तीन दिन तक आरोपी से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


उधर, मामले पर दिल्ली कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता सड़क पर उतर गईं हैं। जबकि जबरदस्त प्रदर्शन के दबाव में अमेरिकी कंपनी उबर की कैब सेवा पर दिल्ली में रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मामले पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह के निवास के बाहर प्रदर्शन कर रहीं आप की महिला कार्यकर्ताओं समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। मामले में लोकसभा में भी हंगामा हुआ।

आप कार्यकताओं ने थाने में लगाई झाड़ू

Cab Rape Case: AAP protest against Uber Cab Driver Rape Case in front of Home Minister Rajnath Singh's Home

दिल्ली रेप मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह के निवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे आप नेताओं को सोमवार सुबह हिरासत में लिया गया। लेकिन आप कार्यकर्ताओ ने थाने पहुंचते ही वहां पड़ी झाड़ू उठा ली और थाने में झाड़ू लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

इसी बीच आरोपी के ‌खिलाफ के खिलाफ कठोर कार्रवाई का संकेत देते हुए गृहमंत्री राजनाथ ने पूरे मामले को बेहद दुभाग्यपूर्ण बतया है। उनका कहना है कि ऐसे मामलों के लिए पहले ही कानून बनाए जा चुके हैं। उनका कठोरता से पालन किया जाना चाहिए।

उधर, दिल्ली के कमिश्नर बीएस बस्सी का कहना है कि दिल्ली पुलिस अब आरोपी को दिल्ली ला चुकी है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसके बाद जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक रेप मामले में दिल्‍ली पुलिस उबेर इंडिया के चीफ से पूछताछ करने जा रही है।

अमेरिकी कंपनी में ड्राइवर ने किया रेप

Cab Rape Case: AAP protest against Uber Cab Driver Rape Case in front of Home Minister Rajnath Singh's Home

गुड़गाव की एक फाइनेंस कंपनी में काम करने वाली 25 वर्षीय युवती को निर्भया जैसी दरिंदगी की धमकी देकर कैब ड्राइवर ने बीती शुक्रवार की रात रेप किया दुष्कर्म किया। युवती इंद्रलोक इलाके में रहती है और गुड़गांव के सेक्टर 21 में स्थित एक फाइनेंस कंपनी में बतौर विश्लेषक के पद पर कार्यरत है। उसकी ड्यूटी सुबह 10:30 बजे से रात 7 बजे तक है। शुक्रवार को कार्यालय से छुट्टी होने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ होटल में खाना खाने के लिए चली गई।

खाना खाने के बाद पीड़िता ने फोन कर एक कैब को बुलाया। शिव कुमार यादव (44) नाम का ड्राइवर स्विफ्ट डिजायर कार लेकर वहां पहुंचा। युवती अकेले ही कैब पर सवार होकर इंद्रलोक स्थित अपने घर के लिए रवाना हो गई। युवती का आरोप है कि पिछली सीट पर बैठे-बैठे उसे नींद आ गई। कुछ देर बाद जब उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि कार एक सुनसान जगह पर खड़ी है और ड्राइवर पिछली सीट पर आकर उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है।

उसने विरोध करते हुए दरवाजा खोलने की कोशिश की। लेकिन सेंट्रल लॉक होने की वजह से दरवाजा नहीं खुला। ड्राइवर के पास एक लोहे की रॉड थी। ड्राइवर ने उसे निर्भया कांड जैसी दरिंदगी करने की धमकी दी और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के मुताबिक आरोपी ड्राइवर दुष्कर्म करने के बाद उसे घर पर छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed