फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police detained Chandrashekhar who went to meet wrestlers

Delhi: पुलिस ने पहलवानों से मिलने गए चंद्रशेखर को हिरासत में लिया, धरना स्थल के आसपास बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

Tue, 16 May 2023 12:06 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 16 May 2023 12:06 AM IST
सार

पहलवानों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने सोमवार को देर शाम धरना स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पुलिस ने यहां पर पांच लेयर की सुरक्षा व्यवस्था कर दी है उनके पास मीडिया को भी नहीं आने दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Police detained Chandrashekhar who went to meet wrestlers
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली के जंतर मंतर पर सोमवार देर शाम तनाव की स्थिति पैदा हुई। पहलवानों से मिलने के लिए आए भीम सेना के चंद्रशेखर आजाद को दिल्ली पुलिस ने रोक दिया। रोहिणी दिल्ली पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया। उनकी ओर से रात को पहलवानों के पास नहीं जाने का आश्वासन देने के बाद पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया। वह फिलहाल धरना स्थल के पास जंतर मंतर रोड स्थित केरला भवन में हैं।

विज्ञापन

 

जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के अनुसार चंद्रशेखर दोपहर से ही उनके साथ थे, मगर वह शाम को खाना खाने के लिए गए थे, वह जब वापस आए तो पुलिस ने उन्हें उनके पास नहीं आने दिया। इस दौरान पुलिस उनको हिरासत में लेकर संसद मार्ग थाने ले गई, वहां पुलिस के समझाने के बाद वह देर शाम पहलवानों के पास नहीं जाने से मान गए। पुलिस के मुताबिक वह केरला भवन में मौजूद हैं।

विज्ञापन

 

पहलवानों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने सोमवार को देर शाम धरना स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पुलिस ने यहां पर पांच लेयर की सुरक्षा व्यवस्था कर दी है उनके पास मीडिया को भी नहीं आने दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed