{"_id":"5d3a36f78ebc3e6cca5d90c3","slug":"police-deputy-commissioner-felt-attachment-with-tanya","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस उपायुक्त को मासूम तान्या से हुआ लगाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस उपायुक्त को मासूम तान्या से हुआ लगाव
Fri, 26 Jul 2019 04:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
शुजात आलम, नई दिल्ली
शुजात आलम, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 26 Jul 2019 04:40 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नन्ही बच्ची तान्या को देखकर शायद शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त मेघना यादव का दिल भी पसीज गया। यही वजह है कि खुद पुलिस उपायुक्त मासूम से मिलने तीन बार जीटीबी अस्पताल पहुंच गईं। उन्होंने उसके साथ काफी समय बिताया।
विज्ञापन
वह बच्ची के लिए खिलौने, किताबें व अन्य सामान लेकर पहुंची थीं। उपायुक्त ने पुलिस अधिकारियों को बच्ची की हरसंभव मदद करने के लिए कहा। बच्ची के शरीर पर जगह-जगह पट्टियां बंधी हैं।
विज्ञापन
दोनों टांगों में ऑपरेशन के बाद रॉड डाल दी गई है। पुलिस के सहयोग से तान्या के लिए दो यूनिट ब्लड का भी इंतजाम किया गया, जो उसे ऑपरेशन के समय चढ़ा दिया गया।
विज्ञापन
परिवार के एक करीबी ने बताया कि रविवार देर रात को जब घटना हुई तो अगले दिन सोमवार सुबह ही जिला पुलिस उपायुक्त मेघना यादव जीटीबी अस्पताल पहुंच गईं। उन्होंने जब मासूम की हालत देखी तो उनका दिल पसीज गया। पहले दिन तो मासूम बोलने की स्थिति में नहीं थी।
इसके बाद अगले दिन दोबारा पुलिस उपायुक्त अस्पताल पहुंचीं। वहां पहुंचने पर खुद डॉक्टरों से उन्होंने मासूम और मंजीत का हाल लिया।
इसके बाद फिर अगले दिन मेघना यादव अस्पताल पहुंच गईं।
ऑपरेशन के बाद तान्या हाथ से हल्का इशारा कर उनसे बातचीत कर रही थी। परिजन तान्या को खिलाने-पिलाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वह आनाकानी कर रही थी। उपायुक्त ने परिवार से बच्ची का ध्यान रखने के लिए कहा।