{"_id":"5e7aa49e8ebc3e78dc7771fd","slug":"police-creates-separate-lane-for-exempted-people-from-lockdown-on-noida-delhi-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउनः छूट प्राप्त लोगों के लिए पुलिस ने नोएडा-दिल्ली सीमा पर बनाई अलग लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउनः छूट प्राप्त लोगों के लिए पुलिस ने नोएडा-दिल्ली सीमा पर बनाई अलग लेन
Wed, 25 Mar 2020 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 25 Mar 2020 05:53 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-नोएडा बॉर्डर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की वजह से दिल्ली को लॉकडाउन कर राजधानी के सभी बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाएं देने वाले लोगों को छूट दी गई है। इनमें पुलिस, मीडिया, डॉक्टर, नर्स, एंबुलेंस व अन्य लोग शामिल हैं।
सोमवार को सीमा सील होने के बाद आवश्यक सेवा देने वाले लोगों को सीमा पार करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। मंगलवार को पूर्वी जिला पुलिस ने इसका हल ढूंढते हुए दिल्ली-नोएडा सीमा पर ऐसे लोगों के लिए अलग लेन बनाई है। बायीं लेन से ये लोग जांच के बाद बॉर्डर में प्रवेश कर सकेंगे। इसके लिए बाकायदा बैरिकेड पर बोर्ड भी लगाकर इसकी सूचना दी गई है।
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर इसकी जानकारी लोगों से सांझा की। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि रोजाना राजधानी में नोएडा, गाजियाबाद से बड़ी संख्या में लोग ड्यूटी के लिए आते हैं। इनमें बड़ी संख्या इमरजेंसी सेवा देने वालों की भी है।
विज्ञापन
लॉक डाउन के बाद जब बॉर्डर सील किए गए तो दिल्ली के ज्यादातर बॉर्डर पर लोगों ने भीड़ इकट्ठा कर जाम लगा दिया था। ऐसे में इमरजेंसी व आवश्यक सेवाएं देने वाले लोगों को खासी दिक्कतें हुई। ज्यादातर लोग अपनी-अपनी ड्यूटी पर देर से पहुंचे थे। इसका हल निकालने के लिए पुलिस ने एक लेफ्ट लेन अलग बनाकर ऐसे लोगों को राहत दी है।