फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police constable brutally murdered in delhi

दिल्ली पुलिस के सिपाही की बेरहमी से हत्या, झाड़ियों में मिली लाश

Sat, 01 Dec 2018 07:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 01 Dec 2018 07:33 AM IST
विज्ञापन
Police constable brutally murdered in delhi
मृतक सिपाही का कार्ड - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में दिल्ली पुलिस के सिपाही की हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार को सिपाही का शव इलाके की झाड़ियों में मिला था। रोहिणी में रहने वाले उसके परिवार वालों ने शव की पहचान की। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मरने वाले पहचान दिनेश के रूप में हुई है। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर जांच में जुटी है। बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस को शाहबाद डेयरी इलाके में स्थित झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने की जानकारी मिली। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवक के सिर पर भारी चीज से हमला किया गया है। साथ ही उसे गोली भी मारी गई है। लेकिन उसके पास से कोई कागजात नहीं मिले, जिससे उसकी पहचान की जा सके। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरूआती जांच में पुलिस ने शंका जताई कि युवक की किसी अन्य जगह पर हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई है।
पुलिस ने आसपास के थानों में शव मिलने की जानकारी दी। 

साथ ही अपने आंतरिक व्हाट्स एप ग्रुप पर फोटो जारी किया। उधर, 48 घंटे से घर नहीं पहुंचने पर सिपाही दिनेश के परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। शुक्रवार दोपहर दिनेश की मां और बहन को युवक का शव दिखाया गया। उन लोगों ने युवक की पहचान दिनेश के रूप में की।  

पुलिस ने बताया कि दिनेश अविवाहित था और मां व बहन के साथ रोहिणी सेक्टर-17 में रहता था। उसके पिता धर्मवीर दिल्ली पुलिस में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान उनकी मौत हुई थी। वर्ष 2014 में दिनेश की पिता की जगह दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुई थी। 

फिलहाल वह यातायात पुलिस के पार्लियामेंट सर्किल में तैनात था। पुलिस के मुताबिक, उसके परिवार वालों ने बताया कि दिनेश बुधवार रात 11 बजे घर से गया था। 

पुलिस दिनेश के फोन की लोकेशन और कॉल डिटेल के जरिये आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। साथ ही पुलिस परिवार वालों से भी किसी पर शक होने के बारे में पूछताछ कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed