फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police chargesheet says meat found from akhlakh home was goat meat

'इकलाख के घर से मिला मांस गाय का नहीं था'

Mon, 28 Dec 2015 07:18 PM IST
Updated Mon, 28 Dec 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन
police chargesheet says meat found from akhlakh home was goat meat

दिल्ली से सटे ग्रेटर-नोएडा के दादरी में गोमांस रखने की अफवाह के बाद इकलाख को सैकड़ों की भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था, अब पुलिस की चार्जशीट में यह बात सामने आई है कि घर से मिला मांस का टुकड़ा बकरे का था, गाय का नहीं।

विज्ञापन


पुलिस ने चार्जशीट में गौतमबुद्ध नगर के मुख्य पशुपालन अधिकारी की रिपोर्ट का हवाला दिया है। हालांकि पुलिस अभी एफ़एसएल की फ़ाइनल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने हाल ही में चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें एक नाबालिग समेत 15 लोगों को नामजद किया गया है। इस मामले की पहली सुनवाई 4 जनवरी को होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था मामला

police chargesheet says meat found from akhlakh home was goat meat

28 सितंबर को दादरी इलाके के एक मंदिर में घोषणा की गई कि गाय का एक बछड़ा मार दिया गया है और इसके बाद भीड़ ने 52-वर्षीय मोहम्मद इकलाख को उसके घर से बाहर घसीटा और पीट-पीटकर मार डाला। भीड़ ने इकलाख के पुत्र दानिश को भी पीटा, जिसके इलाज के लिए कई ऑपरेशन किए जा चुके हैं।

इस भीड़ को कथित रूप से कुछ ऐसे युवाओं ने भड़काया था, जिनके ताल्लुकात स्थानीय बीजेपी नेता संजय राणा से थे, और अब चार्जशीट में नामजद लोगों में से एक संजय राणा का पुत्र विशाल है।

विपक्षी दलों ने बनाया था मुद्दा
विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को लेकर बीदेपी को निशाना बनाया था, और इस वारदात को देश में बढ़ती असहिष्णुता के प्रतीक के रूप में प्रचारित किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान एक रैली में दिए भाषण में कड़ा संदेश देकर इस आलोचना का जवाब दिया था। उन्होंने कहा था, "लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को अपने मन की बात कहने का अधिकार है, लेकिन हिन्दुओं को तय करना होगा कि वे मुस्लिमों से लड़ना चाहते हैं, या गरीबी से। मुस्लिमों को भी तय करना होगा कि वे हिन्दुओं से लड़ना चाहते हैं, या गरीबी से।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed