{"_id":"5ebc95511d518e02cc3b9a61","slug":"police-celebrated-100th-birthday-of-retired-air-commodore","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मनाया रिटायर्ड एयर कमोडोर का 100वां जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने मनाया रिटायर्ड एयर कमोडोर का 100वां जन्मदिन
Thu, 14 May 2020 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 14 May 2020 06:18 AM IST
विज्ञापन
भावुक पल...
- फोटो : अमर उजाला
डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले बुजुर्ग मंगलवार शाम को उस समय भावुक हो गए जब दक्षिण जिले के पुलिस अफसर उनका 100वां जन्मदिन मनाने उनके घर पहुंचे।
विज्ञापन
दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त परमिंदर सिंह व डिफेंस कॉलोनी थानाध्यक्ष अरविंद शर्मा उनके पास केक लेकर गए और केक कटवाया। पुलिस की गाड़ियों से सायरन व जन्मदिन का गाना बजाया गया।
विज्ञापन
ये सब देखकर बुजुर्ग मलिक सिंह खेड़ा की आंखों से आंसू निकल पड़े। उन्होंने पुलिस अफसरों को सैल्यूट किया। एयर चीफ भी मलिक सिंह खेड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने उनके घर पहुंचे थे।
विज्ञापन
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल ठाकुर के अनुसार, एयरफोर्स में एयर कमोडोर रहे मलिक सिंह खेड़ा डी-ब्लाक, डिफेंस कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं।
पुलिस अधिकारियों ने उनके घर जाकर केक कटवाकर उनका जन्मदिन मनाया। ये सब देखकर बुजुर्ग के परिजन व पड़ोसी काफी खुश हुए। बुजुर्ग खेड़ा ने ग्रेटर कैलाश-एक में स्थित पहाड़ी वाले गुरुद्वारे में अस्पताल शुरू किया था। यहां लोगों का फ्री इलाज होता है और दवाइयां भी फ्री दी जाती हैं।